The Lallantop

नॉर्वे के साथ बेईमानी हुई? रेफरी पर भड़के अर्लिंग हालैंड के पिता

इंग्लैंड ने FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में नॉर्वो के 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. मैच में नॉर्वे की हार के बाद काफी विवाद हुआ. नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) के पिता अल्फ इंग हालैंड (Alf-Inge Haaland) ने मैच रेफरी पर सवाल उठाए.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की. (फोटो- Reutres)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने 12 जुलाई को मियामी में नॉर्वे को 2-1 से_extra time_ में हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
  • मैच के दौरान गेंद के कैमरा केबल को छूने और VAR फैसले को लेकर नॉर्वे ने विवाद जताया, जिसमें नॉर्वे के स्ट्राइकर के पिता ने रेफरी पर सवाल उठाए।
  • FIFA ने टेक्नोलॉजी के आधार पर विवादित गेंद संपर्क को खारिज किया और इंग्लैंड की जीत के बाद सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से मुकाबला तय हुआ।

FIFA World Cup में 12 जुलाई को इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मैच मियामी में खेला गया. इंग्लैंड ने इस मुकाबले में नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की. इंग्लिश टीम ने विजयी गोल एक्स्ट्रा टाइम में दागा. क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे को मिली हार के बाद, विवाद खड़ा हो गया. नॉर्वे के स्ट्राइकर अर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) के पिता अल्फ इंग हालैंड (Alf-Inge Haaland) ने मैच रेफरी के फैसलों पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement

मियामी में खेले गए इस क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के जूड बेलिंघम ने दो गोल दागे. इसमें एक्स्ट्रा टाइम में किया गया विजयी गोल भी शामिल हैं.

हालैंड के पिता ने क्या कहा?

क्वार्टर फाइनल मैच के बाद, फेमस फुटबॉल जर्निलिस्ट फैब्रिजियो रोमानो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जूड बेलिंघम की तारीफ की. बेलिंघम की तारीफ अर्लिंग हालैंड के पिता अल्फ इंग हालैंड को पसंद नहीं आई. उन्होंने फ्रैब्रिजियो की पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया.

Advertisement

अर्लिंग हालैंड के पिता ने X पर लिखा,

बेलिंघम और मैच रेफरी को शाबाशी.

अल्फ इंगे की X पर पोस्ट
अल्फ इंगे हालैंड की X पर पोस्ट
मैच में क्या विवाद हुआ?

नॉर्वे की टीम दो फैसलों से नाराज थी. इंग्लैंड का इक्वालाइजर पहले हाफ के स्टापेज टाइम में आया. इंग्लैंड के प्लेयर ने किक मारी. गेंद हवा में कैमरा केबल को छूती नजर आई. इस दौरान इंग्लैंड ने खेल जारी रखा. इसी मोमेंट के दौरान जूड बेलिंघम ने गोल करके इंग्लैंड को बराबरी पर पहुंचा दिया.  

Advertisement

इस दौरान नॉर्वे की टीम ने तर्क दिया कि गेंद ने कैमरा केबल को छू लिया था. ऐसे में खेल रोककर दोबारा शुरू करना चाहिए था. लेकिन, अधिकारियों ने खेल जारी रखा.

मैच के बाद FIFA ने इस मामले पर सफाई दी. फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था ने कहा कि टेक्नोलॉजी से पता चला है कि बॉल का कॉन्टैक्ट नहीं हुआ था.

FIFA ने स्टेटमेंट में कहा,

कनेक्टेड बॉल में लगे सेंसर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला, जिससे स्पष्ट हो कि गेंद ने कैमरे के वायर को छुआ था. गेंद की डायरेक्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ. इसका कोई एविडेंस नहीं मिला.

इसके बाद, नॉर्वे की नाराजगी दूसरे हाफ में और बढ़ गई.  55वें मिनट में नॉर्वे के टोरब्योर्न हेगम ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया. ऐसा लगा कि नॉर्वे ने एक बार फिर लीड ले ली है.

लेकिन, VAR रिव्यू के बाद इस गोल को रद्द कर दिया गया. वीडियो असिस्ट रेफरी ने पाया कि कॉर्नर मिलने से पहले अर्लिंग हालैंड ने इंग्लैंड के प्लेयर इलियट एंडरसन के खिलाफ फाउल किया था. इस फैसले से नॉर्वे के प्लेयर और फैंस काफी नाराज हुए.

ये भी पढ़ें: ‘मिस्टेकन आइडेंटिटी’ क्या बला है, जिसने अर्जेंटीना को सेमीफाइनल में पहुंचाया!

मैच में क्या हुआ?

इंग्लैंड ने क्वावर्टर फाइनल मुकाबले के शुरुआती दौर में ज्यादातर गेंद को अपने पास रखा. इस दौरान इंग्लिश टीम को गोल करना का मौका भी मिला. लेकिन, 29वें मिनट में हैरी केन फ्री किक पर गोल नहीं कर पाए.

इसके बाद, 35वें मिनट में नॉर्वे ने शानदार मूव बनाया. लेकिन अर्लिंग हालैंड गोल नहीं कर पाए. 36वें मिनट में नॉर्वे के एंड्रियास शेलडर्प ने इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफॉर्ड को छकाते हुए गोल कर दिया. इंग्लैंड ने हाफ टाइम से ठीक पहले वापसी की. उन्होंने पहले हाफ के एक्स्ट्रा टाइम 45+2 मिनट में गोल किया. यही वो गोल था, जिसे लेकर पूरा विवाद हुआ था. 

फिर, निर्धारित समय 90 मिनट तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर रहा. मैच एकस्ट्रा टाइम में पहुंचा. इस बीच 93वें मिनट में जूड बेलिंघम ने गोल करके इंग्लैंड को 2-1 की लीड दिला दी. बेलिंघम का पहला लंबी दूरी का शॉट नॉर्वे के गोलकीपर ने रोक दिया. गेंद गोलकीपर के हाथों से उछलकर सामने आ गई. इस दौरान बेलिंघम ने तेजी दिखाती हुए रिबाउंड पर गोल कर दिया.

इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई. सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला अर्जेंटीना से होगा. ये मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement