The Lallantop

अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' बताने वालों को अश्विन ने आईना दिखा दिया

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ सुपर 8 मैच में ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की आर अश्विन (R Ashwin) ने तारीफ की है. इस दौरान उन्होंने अभिषेक शर्मा को 'स्लॉगर' बताने वालों को जवाब दिया.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ धुआंधार बैटिंग करते हुए फिफ्टी लगाई. (फोटो- PTI)

टीम इंडिया (Team India) के बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ सुपर 8 मैच में स्ट्रॉन्ग कमबैक किया. उन्होंने इस मुकाबले में जबरदस्त बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़ी. इस दौरान वह पुराने रंग में दिखे. उनकी दमदार इनिंग्स के चलते भारत ने 256 रनों का स्कोर बनाया. अभिषेक की बैटिंग देखकर पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन (R Ashwin) काफी इंप्रेस्ड हुए. मैच के बाद, अश्विन ने उन लोगों को करारा जवाब दिया, जिन्होंने अभिषेक को 'स्लॉगर' बताया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अभिषेक 'स्लॉगर' नहीं

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद, पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने अभिषेक शर्मा पर खुलकर बात की. उन्होंने यूट्यूब पर ऐश की बात (Ash Ki Baat) पॉड कास्ट में बात करते हुए अभिषेक की खूबियां बताईं. इस बातचीत की एक क्लिप अश्विन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की. अभिषेक पर बात करते हुए उन्होंने कहा,

अभिषेक के बारे में बहुत ट्वीट चल रहे हैं, जिमसें उन्हें स्लॉगर कहा जा रहा है. मैं एक चीज क्लियर करना चाहता हूं कि आप अभिषेक के गेम के बारे में कुछ भी बोलो. लेकिन वह स्लॉगर नहीं हैं. वह वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे शानदार बैट स्विंग वाले प्लेयर हैं. यही वजह है जब अभिषेक गेंद को हिट करते हैं तो बहुत दूर चली जाती है. इस पर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं और उन्हें स्लॉगर कहते हैं. उनकी टाइमिंग ही सबसे बड़ी स्ट्रैंथ हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : कोलकाता में इंडिया ने 4 बार हराया, पर यहां वेस्टइंडीज का एक रिकॉर्ड टेंशन देने वाला है

31 गेंद पर बनाए 55 रन  

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 8 मैच में अभिषेक शर्मा ने धुआंधार बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने अपने ट्रेड मार्क स्ट्रोक खेलते हुए कई चौके-छक्के जड़े. अभिषेक ने सिर्फ 26 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. वह मैच में 31 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए. इस शानदार इनिंग्स के जरिए उन्होंने पुरानी लय हासिल कर ली.

आमिर ने बताया था 'स्लॉगर'

अभिषेक शर्मा, जब टी20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में फ्लॉप हुए, तो कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उन पर निशाना साधा. वह वर्ल्ड कप के तीन मैचों में खाता नहीं खोल पाए. इस दौरान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने उन्हें ‘स्लॉगर’ यानी लप्पेबाज बताया था. फिलहाल, T20I के नंबर वन बैटर अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ चुके हैं. जिम्बाब्बे के खिलाफ उनकी 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी अपोनेंट्स टीमों के लिए वॉर्निंग है. 

Advertisement

वीडियो: T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की टीम को क्यों याद आ रहे रोहित शर्मा, विराट कोहली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement