The Lallantop

'आपको मेरी पर्सनल लाइफ से सवाल नहीं करने चाहिए'

पत्रकारों पर भड़क गए उमर अकमल.

Advertisement
post-main-image
उमर अकमल (फोटो - Getty)

PSL. पाकिस्तान सुपर लीग शुरू हो गई है. इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर्स के बीच उमर अकमल भी खेल रहे हैं. उमर की फिटनेस पर अक्सर ही सवाल खड़े होते हैं. और ऐसे में जब ये सवाल एक बार और पूछा गया, तो उमर गुस्सा हो गए. साथ में उन्हें टिकटॉक पर हुए सवाल भी पसंद नहीं आए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज उमर से एक रिपोर्टर ने टिकटॉक और उनकी फिटनेस पर सवाल किया. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि आपको मेरी पर्सनल लाइफ से सवाल नहीं करने चाहिए. उमर बोले,

‘आपको किसने कहा कि मैं टिकटॉक पर लगातार वीडियोज़ अपलोड करता हूं? ये मेरी पर्सनल लाइफ है. और ये सबके सामने है. आप इस तरह के सवाल ना करें तो ज्यादा अच्छा होगा.’

Advertisement

इसके बाद फिटनेस वाले सवाल का जवाब देते उमर बोले कि उनकी फिटनेस में कोई समस्या नहीं है. उमर ने कहा,

‘फिटनेस आपके सामने है. सिर्फ मैं नहीं हूं. अगर आप बाकी प्लेयर्स से भी इस बारे में पूछेंगे, वो भी इसका इसी अंदाज में जवाब देंगे. मैंने अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है और मैं बहुत फिट महसूस कर रहा हूं.’

बताते चलें, उमर अकमल की फिटनेस पर लगातार सवाल खड़े होते रहते हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी इस पर सवाल खड़े किए थे. और कहा था कि उमर को खुद को लकी समझना चाहिए, कि ग्लैडिएटर्स ने उनको खराब प्रदर्शन के बाद भी अपनी टीम में रखा. cricketpakistan.com से बात करते हुए अफरीदी बोले थे,

Advertisement

‘उमर अकमल को क्वेटा ग्लैडिएटर्स का शुक्रिया अदा करना चाहिए. क्योंकि PSL में बाकी टीम्स उनको खरीदना नहीं चाहती थी. उमर अकमल को काफी लम्बे समय से फिटनेस की समस्या है. एक बैटर के तौर पर मुझे वो पसंद हैं. लेकिन उमर अकमल को अभी अपनी फिटनेस पर बहुत काम करना होगा.’

बता दें, PSL की शुरुआत 13 फरवरी 2023 से हो चुकी है. पहला मुकाबला लाहौर कलंदर और मुल्तान सुल्तान के बीच खेला गया. जिसको लाहौर कलंदर ने एक रन से जीता. अब 14 फरवरी को दूसरा मैच कराची किंग्स और पेशावर ज़ाल्मी के बीच होगा.

वीडियो: T20 वर्ल्ड कप 2023 Ind Vs Pak मैच में जेमीमा-ऋचा ने मिलकर टीम इंडिया को पहली जीत दिला दी!

Advertisement