The Lallantop

'बॉल टैंपरिंग सब करते हैं', आगे प्रवीण ने पाकिस्तानी क्रिकेटर्स पर बड़ी बात कह दी

Praveen Kumar ने पाकिस्तानी प्लेयर्स (Pakistani Players) पर बॉल टेम्परिंग (Ball tampering) करने का आरोप लगाया है.

Advertisement
post-main-image
प्रवीण कुमार ने किया बड़ा खुलासा

प्रवीण कुमार (Praveen Kumar). इंडियन टीम के पूर्व पेसर. अपनी बेहतरीन स्विंग बॉलिंग के जरिए दुनियाभर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले प्रवीण कुमार ने बॉल टेम्परिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पूर्व इंडियन पेसर ने पाकिस्तानी प्लेयर्स (Pakistani Players) पर बॉल टेम्परिंग (Ball tampering) करने का आरोप लगाया है. साथ ही प्रवीण ने ये भी बताया है कि वहां के प्लेयर्स किस तरीके से गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हैं.

लल्लनटॉप के चर्चित शो 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' में बॉल टेम्परिंग को लेकर सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

"थोड़ा बहुत बॉल की टेम्परिंग सभी करते थे. लेकिन पाकिस्तानी प्लेयर्स ज्यादा ही करते थे. वो बॉल को कुरेद देते थे, एक साइड से. अब तो खैर हर जगह इतने सारे कैमरे लग गए हैं, तो ये काम इतना आसान नहीं रह गया है. लेकिन पहले थोड़ा बहुत सभी करते थे. और इसे कैसे करना है, ये भी हर कोई जानता था.''

प्रवीण कुमार ने आगे कहा,

Advertisement

''हालांकि, बॉल टेम्परिंग भी एक कला है. इसका फायदा उठा पाना सबके बस की बात नहीं थी. एक साइड से कुरेदी गई बॉल का फायदा भी वही उठा पाता था, जो रिवर्स स्विंग कराना जानता हो.''

इसके साथ ही जब प्रवीण कुमार से पाकिस्तानी प्लेयर्स से दोस्ती के बारे में सवाल किया गया, तब उन्होंने वहां के सभी खिलाड़ियों को झूठा करार दिया. प्रवीण के मुताबिक वहां के प्लेयर्स थोड़े ज्यादा शो ऑफ करते हैं.

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के दिमाग की तेज़ी पर क्या बोले प्रवीण कुमार?

Advertisement
2011 वर्ल्ड कप न खेल पाने का मलाल!

इसके साथ ही प्रवीण कुमार ने 2011 वनडे वर्ल्ड कप में न खेल पाने को लेकर मलाल जाहिर किया. प्रवीण कुमार ने कहा,

“उस समय मेरी एल्बो में चोट लगी थी. एल्बो की हड्डी बढ़ गई थी. पहले मैंने सोचा कि चलने दो, बड़ा टूर्नामेंट है. कई खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट के लिए चोट छिपा लेते हैं, मैंने भी यही सोचा. मैं NCA (नेशनल क्रिकेट अकादमी) चला गया. मैंने कोशिश की कि सब सही हो जाए. फिर वहां बेंगलुरु में आशीष कौशिक हमारे फीजियो थे. उसी समय NCA के डायरेक्टर थे संदीप पाटिल सर. संदीप सर ने कहा कि पीके ये दिमाग से सोचने का समय है, दिल से नहीं. उन्होंने कहा कि तू देख ले फिर.”

प्रवीण ने आगे बताया कि इसके बाद उन्होंने बॉल फेंकने की कोशिश की. उन्होंने कहा,

“हाथ से थ्रो ही नहीं हो रहा था. फिर आशीष ने मुझसे पूछा कि क्या करना है, मैंने कहा कि अब क्या कर सकते हैं. इसके बाद मैं घर आ गया. लेटा रहा. एल्बो में ज्यादा लग गई थी तो वर्ल्ड कप नहीं खेल पाया.”

बताते चलें कि प्रवीण कुमार वर्ल्ड कप 2011 से ठीक पहले चोटिल हो गए थे. जिसके बाद टीम में श्रीसंत को मौका मिला था.

वीडियो: माइकल वॉन ने भारतीय टीम को लेकर उठाए थे सवाल, अश्विन ने करारा जवाब दिया है!

Advertisement