IPL 2026 में CSK की परफॉर्मेंस से पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन (R Ashwin) काफी नाराज हैं. 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ चेपॉक में मिली हार के बाद से उन्होंने CSK की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने माना कि अपनी पुरानी टीम को स्ट्रगल करते देखना दुखद था. उनके मुताबिक, टीम के गिरते स्टैंडर्ड को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
CSK की परफॉर्मेंस से इतना निराश हुए पूर्व क्रिकेटर, गाली तक सुनने के लिए तैयार हैं!
पूर्व क्रिकेट R Ashwin IPL 2026 में CSK की परफॉर्मेंस से खुश नहीं है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मिलाी हार के बाद उन्होंने टीम की आलोचना की. चेन्नई की टीम इस सीजन में अब तक लगातार 2 मैच हार चुकी है.


IPL 2026 में चेन्नई की शुरआत अच्छी नहीं रही है. टूर्नामेंट में उसने 2 मैच खेले हैं और उसे दोनों मुकाबले में हार मिली. 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया था. वहीं, 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने उसे 5 विकेट से शिकस्त दी. पंजाब के खिलाफ मिली हार अश्विन को ज्यादा चुभी. क्योंकि पंजाब ने सीएसके को उसके होम ग्राउंड पर हराया था.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने चली चाल! झांसे में आए कुलदीप ने बड़ी गलती कर दी
पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई की टीम 209 रन बनाने के बावजूद हारी थी. पंजाब ने यह टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा,
कोई बुरा नहीं मानना. मैं किसी प्लेयर को दोष नहीं देता. लेकिन बाहर से कभी-कभी टीम का ऐसा प्रदर्शन देखना बहुत मुश्किल होता है. आपको पता है कि कभी यह टीम कैसी हुआ करती थी. आज स्टेडियम से कॉमेंट्री बॉक्स से पहली बार मुझे ऐसा महसूस हुआ.
अश्विन ने आगे कहा,
लोग जो चाहें कह सकते हैं. इसका मुझ पर फर्क नहीं पड़ता. आप मुझे जज कर सकते हैं, गालियां दे सकते हैं. मेरे लिए CSK गर्व की बात है. आप जो चाहे सोचें इससे मुझ पर फर्क नहीं पड़ता. लेकिन जब आज मैंने टीम को देखा, तो 15वें ओवर तक सबके कंधे झुक गए थे.
अश्विन के मुताबिक,
कल्चर वापस लाओयह देखना सच में दर्दनाक था. अनएक्सपीरिएंस्ड प्लेयर्स के साथ आप उनकी बॉडी लैंग्वेज में देख सकते हैं. इससे माहौल पता चल जाता है. टीम को ऐसे देखना सच में निराशाजनक था.
बातचीत के दौरान अश्विन ने धोनी की गैरमौजूदगी को भी इसकी वजह बताया. जिससे टीम के माइंटसेट पर असर पड़ता है. एमएस धोनी अभी पिंडली की चोट से रिकवरी कर रहे हैं. टीम में उनके न रहते एक खालीपन आ गया है. इस बीच उन्होंने कल्चर वापस लाने पर जोर दिया. अश्विन के मुताबिक,
चेपॉक में लगातार मैच हार रही CSKउस कल्चर को वापस लाओ. मुझे अब भी लगता है कि यह टीम टॉप- 4 में जगह बना सकती है. बस चीजों को सही ढंग से लागू करने की जरूरत है. आज एमएस धोनी मैदान पर नहीं थे. अगर वह होते, तो इन यंग प्लेयर्स को एडवांटेज मिलता. ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से माहौल पूरी तरह बदल जाता है.
पांच बार की चैम्पियन CSK की टीम बीते एक साल से आईपीएल में स्ट्रगल कर रही है. आईपीएल 2025 में वह पॉइंट टेबल पर सबसे नीचे रही थी. इस सीजन भी उसका वही हाल है. अब चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड पर मैच हार रही है. एक वक्त था जब सीएसके को उसके होम ग्राउंड पर हराना किसी भी टीम के लिए चुनौती होती थी.
लेकिन, बीते एक साल से उसका यह मजबूत किला ढह गया है. आईपीएल 2025 से लेकर अब चेन्नई की टीम चेपॉक में लगातार 6 मैच हार चुकी है. सीएसके ने अपने होम गाउंड पर आखिरी बार 23 मार्च 2025 को मैच जीता था. इसके बाद जब कभी चेपॉक में आईपीएल मैच हु,आ तो CSK को मुंह की खानी पड़ी है.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?




















