“अफगानिस्तान अपने हीरो राशिद खान पर गर्व करता है. मैं अपने भारतीय दोस्तों का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने हमारे खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म दिया. राशिद हमें अफगानिस्तान की खूबी दिखाता है. वह क्रिकेट की दुनिया के लिए एक एसेट हैं. उन्हें भारत को देने का कोई सवाल नहीं है.”माने अफगानी राष्ट्रपति ने साफ कर दिया था कि वो राशिद को नहीं देने वाले. मगर भारतीय फैंस ने राशिद पर डोरे डालने नहीं छोड़े हैं. अब इन फैंस की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. ये नाम है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का. 24 जून को मन की बात में मोदी ने राशिद खान की जमके तारीफ की. वो बोले -
राशिद के फैंस पूरी दुनिया में हैं.
कुछ दिन पहले बेंगलुरु में एक एतिहासिक इवेंट हुआ. जी हां मैं बात कर रहा हूं इंडिया और अफगानिस्तान के बीच हुए टेस्ट मैच की. हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि अफगानिस्तान ने अपना पहले टेस्ट हमारे साथ खेला. राशिद खान क्रिकेट की दुनिया के लिए एक बेशकीमती तोहफे की तरह हैं. उन्होंने आईपीएल में भी शानदार खेला था.मोदी ने एक तरह से बता दिया कि वो भी राशिद के फैन हैं. हों भी कैसे ना. जस प्रजा तस नेता. माने जनता को राशिद पसंद हैं तो मोदी को भी आएंगे ही. राशिद पीएम मोदी की ये बात सुनकर जरूर खुश होंगे. हालांकि वो शायद उतना खुश भी ना हों जितना लोग चाहते हैं. चाहत ये कि वो अफगानिस्तान छोड़ भारत आ जाएं. साथ ही भारत के लिए खेलने लगें.
ये भी पढ़ें -
कभी भारत के लिए खेलना चाहता था,अब टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा पंजाब का ये क्रिकेटर
वो मैच जब भारत ने 7 बॉल पर 4 विकेट लेकर इंग्लैंड से चैंपियंस ट्रॉफी छीन ली थी
क्या पाकिस्तान का ये ओपनर गांजा पीने के चक्कर में टीम से बाहर हो गया?
120, 82 और अब 101… ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से न जाने किस बात का बदला ले रहा है
वर्ल्ड कप फाइनल जिसमें वेस्टइंडीज ने उस टीम को हराया जो मैदान पर मर्डर करने उतरती थी
एक ही दिन में साउथ अफ्रीका ने दो मैच खेले, दोनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनवाकर हारी
लल्लनटॉप वीडियो देखें-
























