The Lallantop

एशियन पैरा गेम्स में भारत के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने 114 मेडल्स जीते. इन 114 मेडल्स में 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत ने इस दमदार प्रदर्शन से अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत ने 111 मेडल्स जीते थे. यह दूसरी है, जब भारत एशियन पैरा गेम्स में 100 मेडल्स का आंकड़ा पार करने में सफल रहा.

Advertisement
post-main-image
प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स में मेडल जीते वाले प्लेयर्स को बधाई दी है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन पैरा गेम्स 2026 में 18 से 24 अक्टूबर तक जापान के आइची-नगोया में हुए खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने कुल 114 मेडल्स जीतकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
  • ऐतिहासिक तौर पर भारत ने पहले 2023 के एशियन पैरा गेम्स में 111 मेडल्स जीते थे, और इस बढ़ते प्रदर्शन के पीछे एथलीटों के लगातार प्रशिक्षण और प्रयास का कारण है।
  • भारत ने कुल 114 मेडल जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सार्वजनिक सराहना की।

जापान के आइची-नगोया में हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने कमाल कर दिया. 18 से 24 अक्टूबर के बीच हुए इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट्स में 114 मेडल्स हासिल किए. यह एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारतीय एथलीटों के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई. 25 अक्टूबर को उन्होंने मेडल जीतने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी.

Advertisement
खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया

पीएम नरेन्द्र मोदी ने 25 अक्टूबर को सोशल मीडिया X पर भारतीय पैरा एथलीटों के जज्बे और उनके दृढ़ संकल्प की तारीफ की. इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा है. पीएम मोदी ने X पर लिखा,

हाल ही में खत्म हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में हमारे पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया. 114 मेडल्स के रिकॉर्ड के साथ यह इन खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. यह पूरे देश के लिए बड़े गर्व और खुशी की बात है.

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे लिखा,

मैं भारतीय दल के हर मेंबर को उनके शानदार दृढ़ संकल्प के लिए बधाई देता हूं. हर खिलाड़ी ने इस ऐतिहासिक अचीवमेंट में अपना योगदान दिया है. इन एथलीटों की कामयाबी ने अनगिनत भारतीयों को मोटिवेट किया है.

पीएम मोदी की X पर पोस्ट
पीएम मोदी की X पर पोस्ट
भारत ने जीते 114 मेडल्स

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने 114 मेडल्स जीते. इन 114 मेडल्स में 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत ने इस दमदार प्रदर्शन से अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. एशियन पैरा गेम्स 2023 में भारत ने 111 मेडल्स जीते थे. यह दूसरी है, जब भारत एशियन पैरा गेम्स में 100 मेडल्स का आंकड़ा पार करने में सफल रहा.  

Advertisement
पैरा एथलेटिक्स में भारत ने जीते सबसे ज्यादा मेडल

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत की झोली में सबसे ज्यादा 65 मेडल्स एथलेटिक्स में आए. वहीं, पैरा बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों 16 मेडल अपने नाम किए. इसके अलावा, भारतीय एथलीटों ने पैरा स्विमिंग में 11 मेडल हासिल किए.  

ये भी पढ़ें: 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन को 30 मिनट में हराया! 18 साल की अनाहत सिंह ने किया बड़ा उलटफेर

भारत एशियन पैरा गेम्स 2026 में 114 मेडल्स जीतकर चौथे नंबर पर रहा. चीन ने सबसे ज्यादा 435 मेडल जीते. जापान ने 186 मेडल्स जीतकर दूसरा नंबर हासिल किया. वहीं, उज्बेकिस्तान ने 145 मेडल्स जीतकर तीसरे नंबर पर फिनिश किया.

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement