The Lallantop

अपनों ने दिया धोखा, हार्दिक से छिनी कप्तानी की पूरी कहानी ये रही!

हार्दिक पंड्या, टीम इंडिया के अगले कप्तान बताए जा रहे थे. अब उनका नाम रेस से बहुत बाहर दिख रहा है. सूर्यकुमार यादव T20I में भारत के नए कप्तान हैं. और ऐसा होने में नए कोच के साथ प्लेयर्स का भी रोल है.

Advertisement
post-main-image
तस्वीर: वर्ल्ड कप फ़ाइनल में डेविड मिलर के कैच का जश्न मनाते सूर्या, विराट और हार्दिक (AP)

हार्दिक पंड्या. बीते कुछ सालों से लगातार भारत के बेस्ट पेस बोलिंग ऑलराउंडर. हार्दिक टीम इंडिया के टॉप स्टार्स में से एक हैं. कुछ वक्त पहले तक हार्दिक को टीम इंडिया का अगला कप्तान भी माना जा रहा था. लेकिन चीजें ऐसी तेजी से बदलीं, कि हार्दिक वाइस-कैप्टन भी नहीं रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हार्दिक ने 16 T20I और तीन वनडे मैच में भारत की कप्तानी की थी. जून 2022 से अगस्त 2023 के दौरान खेले गए इन मैचेज़ में भारत ने 12 जीते थे. इस प्रदर्शन के बाद लग रहा था कि हार्दिक T20 World Cup 2024 में भी भारत के कप्तान रहेंगे.

लेकिन रोहित वापस आए. आते ही कप्तान बन गए. हार्दिक को वाइस-कैप्टन बनाया गया. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. भारत वर्ल्ड चैंपियन बना. रोहित-विराट रिटायर हुए. लगा कि हार्दिक टीम के अगले कप्तान बनेंगे. IPL टीम गुजरात की सफल कप्तानी का ट्रैक रिकॉर्ड भी उनके साथ था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कप्तानी छोड़ो, हार्दिक को तो टीम से निकालने की भी तैयारी चल रही है!

लेकिन ऐसा नहीं हुआ. सेलेक्टर्स और नए हेड कोच ने मिलकर श्रीलंका टूर के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्ताना बना दिया. जबकि वाइस-कैप्टन की पोस्ट मिली शुभमन गिल को. यानी देखते ही देखते हार्दिक सीन से गायब हो गए. और ये तब हुआ, जब हार्दिक बेहतरीन परफ़ॉर्म कर रहे थे.

इसके बावजूद उन्हें किनारे कर दिया गया. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताब़िक, इसके पीछे का कारण थोड़ा अलग है. इनके मुताब़िक हार्दिक के लिए चीजें बदलने के पीछे कम से कम दो बड़े कारण हैं. पहली तो, उनकी फ़िटनेस. वनडे वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें चोट लगी.

Advertisement

चोट के चलते वह चार महीनों से ज्यादा वक्त तक बाहर रहे. पहली बार नहीं था जब हार्दिक चोट के चलते लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर रहे हों. पीठ की समस्या के चलते वह लंबे वक्त तक बोलिंग नहीं कर पाए थे. वनडे वर्ल्ड कप की चोट से लौटे हार्दिक ने IPL2024 में बोलिंग तो की, लेकिन रोहित की वापसी ने उनका नुकसान करा दिया.

हार्दिक T20 वर्ल्ड कप में कप्तानी नहीं कर पाए. उससे ठीक पहले हुए IPL2024 में मुंबई का ड्रेसिंग रूम उनके साथ नहीं दिखा. टीम साफ तौर से खेमों में बंटी दिख रही थी. हार्दिक को इस चीज का भी नुकसान हुआ. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक BCCI ऑफ़िशल ने इस बारे में कहा था,

'वह मुंबई का ड्रेसिंग रूम नहीं जीत पाए. कई लोगों को लगा कि नेशनल टीम को एकजुट रखने के लिए उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता.'

हालांकि, इसके बाद भी वर्ल्ड कप तक हार्दिक को सेकंड बेस्ट तो माना जा रहा था. लेकिन रोहित और द्रविड़ के जाते ही चीजें बदल गईं. नए कोच गंभीर की सोच अलग थी. उन्होंने सीधे किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ये स्पष्ट कहा कि वह किसी ऐसे कप्तान के साथ नहीं काम करना चाहते जिसका वर्कलोड मैनेज करना पड़े.

यह भी पढ़ें: गौतम के साथ मुझे... नए कोच के बारे में BCCI से क्या वादा कर गए हैं विराट कोहली?

श्रीलंका टूर की वनडे सीरीज़ से बाहर होने के फैसले ने भी हार्दिक का नुकसान किया. और इन सबके बीच BCCI को प्लेयर्स का फ़ीडबैक मिला. प्लेयर्स ने हार्दिक पर सूर्यकुमार को प्राथमिकता देने की बात कही. बताया गया कि वह उनके साथ ज्यादा सहज हैं. इंडियन एक्सप्रेस ने इस बारे में लिखा,

'ऐसा कहा गया कि बोर्ड को मिले फ़ीडबैक के मुताबिक, प्लेयर्स को हार्दिक से ज्यादा सूर्या पर भरोसा था. वो उनके साथ ज्यादा सहज थे.'

बीते साल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ़्रीका के साथ हुई सीरीज़ के दौरान सूर्या टीम के कप्तान थे. और उनके शांत तरीके और बात करने के अंदाज से प्लेयर्स बहुत खुश थे. कई लोगों को ये भी लगता है कि उनका कप्तानी का तरीका रोहित जैसा ही है.

हालांकि सूर्या को कप्तानी सौंपने का फैसला इतना आसान नहीं था. सेलेक्शन कमिटी और बोर्ड के कुछ लोगों को लगा था कि हार्दिक ही ठीक कप्तान होंगे. और इसी के बाद कोच गंभीर और सेलेक्शन कमिटी के चीफ़ की राय ने सूर्या का काम बना दिया.

वीडियो: कप्तानी तो दूर की बात, हार्दिक को तो टीम से निकालने की भी तैयारी चल रही है!

Advertisement