The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Hardik Pandya ODI future in doubt as selection call details with Gautam Gambhir emerges

कप्तानी छोड़ो, हार्दिक को तो टीम से निकालने की भी तैयारी चल रही है!

हार्दिक पंड्या. कुछ वक्त पहले तक टीम इंडिया के अगले व्हाइट बॉल कैप्टन माने जा रहे थे. लेकिन अब ना सिर्फ़ उनका ये चांस खत्म हुआ, बल्कि वनडे टीम में तो उनकी जगह पर ही संकट के बादल दिख रहे हैं.

Advertisement
Gautam Gambhir, Hardik Pandya
गंभीर ने हार्दिक को फ़िटनेस साबित करने के लिए कहा है (AP, स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
19 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 20 जुलाई 2024, 07:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

हार्दिक पंड्या. इनका कठिन वक्त खत्म ही नहीं हो रहा है. गुरुवार, 18 जुलाई को ख़बर आई कि उन्हें T20I की कप्तानी नहीं मिल पाएगी. T20 वर्ल्ड कप में वाइस-कैप्टन रहे हार्दिक लीडरशिप से दूर कर दिए गए. टीम की कमान मिली सूर्यकुमार यादव को.

कहा गया कि नए कोच गौतम गंभीर और चीफ़ सेलेक्टर अजित आगरकर चाहते थे कि सूर्या कैप्टन बनें. और अब दावा किया जा रहा है कि वनडे टीम में भी हार्दिक की जगह पक्की नहीं है. हार्दिक ने श्रीलंका टूर के वनडे मैचेज़ में ना खेलने का फैसला किया था. और ये बात सेलेक्शन कमिटी के कुछ सदस्यों को पसंद नहीं आई है.

दावे हैं कि हार्दिक का लगातार चोट से मुक्त ना रह पाना, उनके खिलाफ़ जा रहा है. जब सेलेक्टर्स ने उन्हें बताया, कि कप्तानी के लिए वो हार्दिक से आगे देख रहे हैं. उसी वक्त उन्हें ये भी बताया गया था कि वह फ़ास्ट बोलिंग ऑलराउंडर के रूप में अभी भी टीम के लिए बड़े हथियार हैं.

यह भी पढ़ें: गौतम के साथ मुझे... नए कोच के बारे में BCCI से क्या वादा कर गए हैं विराट कोहली?

लेकिन इसके लिए उन्हें दस ओवर्स का क़ोटा फेंकने के लिए फेंकने भरका फ़िट होना पड़ेगा. यानी वनडे टीम में आने के लिए हार्दिक को खाली वक्त में डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा. इससे पहले, साल की शुरुआत में BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया की रेस में बने रहने के लिए सारे प्लेयर्स को डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलनी होगी.

हालांकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे प्लेयर्स को इससे छूट रहेगी. इस लिस्ट में पंड्या का नाम नहीं था. हिंदुस्तान टाइम्स का दावा है कि गंभीर ने हार्दिक को सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि बोलिंग फ़िटनेस साबित करने के लिए उन्हें बड़ौदा के लिए विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी खेलनी होगी.

एक BCCI ऑफ़िशल ने HT से कहा,

Image embed

हार्दिक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से वनडे क्रिकेट नहीं खेले हैं. बांग्लादेश के खिलाफ़ ग्रुप स्टेज मैच के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी. इस चोट के चलते हार्दिक चार महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे.

हालांकि वापसी के बाद हार्दिक ने IPL2024 का हर मैच खेला. अपनी फ़िटनेस साबित की और फिर T20 World Cup खेलने गए. यहां हार्दिक ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बड़ा रोल प्ले किया. लेकिन इसके बावजूद गंभीर को नहीं लगता कि वह वनडे के लिए फ़िट होंगे.

पंड्या अगर सेलेक्ट हुए तो जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ़ सीरीज़ के जरिए अपनी फ़िटनेस साबित कर सकते हैं. लेकिन अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफ़ी की टीम में जगह बनाने के लिए उन्हें डॉमेस्टिक सीजन में अच्छा करना ही होगा.

वीडियो: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी, विराट कोहली और BCCI से जुड़ा क्या बताया जो वायरल हो रहे?

Advertisement

Advertisement

()