''हमारा स्टैंड इस पर बिल्कुल स्पष्ट है कि एशिया कप सितम्बर महीने में खेला जाएगा. लोगों के स्वास्थ्य की हिफाजत के अलावा और किसी भी चीज़ के लिए इसके तय समय से छेड़छाड़ नहीं होगी. हम ये बिल्कुल भी नहीं मानेंगे कि आईपीएल के लिए एशिया कप को आगे खिसका दिया जाए.''उन्होंने अपनी बात में आगे कहा,
''मैंने सुना है कि इस बारे में बातें हो रही हैं कि एशिया कप को आगे नवंबर-दिसंबर में खिसकाया जाए. लेकिन ये संभव नहीं है, क्योंकि अगर आप एशिया कप के शेड्यूल से कोई छेड़छाड़ करते हैं, तो वो एक देश के लिए रास्ता बनाना होगा. ये करना सही नहीं है और इसे हमारा सपोर्ट भी नहीं है.''उन्होंने आईपीएल के लिए एशिया कप को आगे खिसकाने की बात को पूरी तरह से नकराते हुए कहा कि उस समय पाकिस्तान को भी सीरीज़ खेलनी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को नवंबर-दिसम्बर में पहले ज़िम्बाब्वे को होस्ट करना है, उसके बाद न्यूज़ीलैंड दौरे पर जाना है. इसलिए उस समय एशिया कप करना कोई विकल्प नहीं है. वसीम खान ने ये भी कहा कि बीसीसीआई के अधिकारी ने गुरुवार को आईसीसी की मीटिंग में आईपीएल की विंडो से जुड़ा कोई भी मुद्दा नहीं उठाया. हालांकि वसीम खान के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने ज़रूर टी20 विश्वकप को लेकर अपनी बात रखी. साथ ही ये साफ किया कि अभी टी20 विश्वकप और की तारीख और उसे किसी और देश में ले जाने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसकी समीक्षा कर रहा है और वो हर महीने क्रिकेट जगत को इसकी जानकारी देगा. उन्होंने कहा,
''हो सकता है कि टी20 विश्वकप बिना दर्शकों के खेला जाए. क्योंकि अगर टी20 विश्वकप नहीं खेला जाता है, तो फिर दुनिया के हर बोर्ड को कम से कम 15-20 मिलियन डॉलर का नुकसान होगा.''हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि अगर टी20 विश्वकप अक्टूबर-नवंबर में नहीं होता है, तो फिर उस जगह आईपीएल को रखा जा सकता है.
दिनेश कार्तिक ने बताया होम स्टेट की फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें नहीं खरीदा तो कितना बुरा लगा था














