ऑस्ट्रेलियाई बॉलर पैट कमिंस चैंपियंस ट्रॉफ़ी में भारत को लेकर दिये एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. अब उन्होंने अपने बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किये जाने पर एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया आउटलेट की आलोचना की है. दरअसल, कोड क्रिकेट नाम के संस्थान ने पैट कमिंस को मिसक़ोट किया था (Pat Cummins Champions Trophy India Misquote). अब कमिंस ने कहा है- 'मैंने कभी ऐसा कुछ कहा ही नहीं.'
भारत के खिलाफ दिए बयान से पलटे पैट कमिंस? ऑस्ट्रेलियाई मीडिया संस्थान को खूब सुनाया
Pat Cummins Misquote: Champions Trophy में भारत को लेकर उन्होंने बयान दिया था. लेकिन किसी और के बयान को उनका बताकर पेश किया गया. ऐसे में पैट कमिंस ने अब ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया संस्थान को 'टोका' है.
.webp?width=360)

दरअसल, पैट कमिंस ने बीते दिनों Yahoo Sports को एक इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने कहा,
मुझे लगता है कि ये अच्छी बात है कि टूर्नामेंट जारी रह सकता है. लेकिन ज़ाहिर है कि भारत को एक ही मैदान पर खेलने का बहुत बड़ा फ़ायदा मिल रहा है. वो पहले से ही काफ़ी मजबूत दिख रहे हैं. अब इस तरह के एडवांटेज के साथ वो और खतरनाक हो सकते हैं.
हालांकि, कोड क्रिकेट के X पोस्ट के मुताबिक़, कमिंस ने चैंपियंस ट्रॉफ़ी टूर्नामेंट को एक ‘तमाशा’ बताया. कमिंस ने चैंपियंस ट्रॉफ़ी में ‘ICC की तरफ़ से भारत को अनुचित लाभ देने’ की आलोचना भी की. कोड क्रिकेट ने कमिंस के हवाले से कहा,
आप ये नहीं चुन सकते कि आप कहां खेलेंगे और कहां नहीं खेलेंगे. इससे टूर्नामेंट हास्यास्पद हो जाते हैं.

इसी को लेकर पैट कमिंस ने आपत्ति जताई है. उन्होंने इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैंने निश्चित रूप से ऐसा कभी नहीं कहा.’ पैट कमिंस के ऐसा करने पर कोड क्रिकेट ने अपना पोस्ट हटा लिया है.

ये भी पढ़ें - पैट कमिंस ने किताब में लिखा- 'हम वर्ल्ड कप जीतने लायक ही नहीं थे'
बता दें, कोड क्रिकेट ने जिस क़ोट को कमिंस के हवाले से कहा था, वो असल में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन एग्न्यू का था. दरअसल, पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफ़ी को टूर्नामेंट को होस्ट कर रहा है. लेकिन सुरक्षा कारणों से टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था. इस वजह से टीम इंडिया के सारे मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू यानी दुबई में रखे गए.
भारत के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे हैं. जबकि बाक़ी सात टीम्स पाकिस्तान के अलग-अलग मैदानों पर अपने मुकाबले खेल रही है. बताते चलें, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने अपनी दूसरी संतान -बेटी एडी- के जन्म और चोट के इलाज के लिए चैंपियंस ट्रॉफ़ी छोड़ दी थी.
वीडियो: 'हम वर्ल्ड कप जीतने लायक ही नहीं थे...', पैट कमिंस ने किताब में क्या खुलासा कर दिया?


















