The Lallantop

बैडमिंटन में आई मौज़, सिंधु के बाद प्रणॉय ने भी जीता अपना पहला मैच

बैडमिंटन में भारतीय दल का कमाल जारी है. पीवी सिंधु के बाद एचएस प्रणॉय ने भी अपना पहला मैच जीत लिया है. दोनों ने ही 28 जुलाई, संडे को अपने-अपने विपक्षियों को बेहद आसानी से मात दी.

Advertisement
post-main-image
सिंधु और प्रणॉय ने की जीत के साथ शुरुआत (AP, PTI File)

Paris Olympics में भारतीय एथलीट्स का कमाल जारी है. मनु भाकर ने दस मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज़ जीत, भारत का खाता खोला. और फिर देर रात, बैडमिंटन प्लेयर एचएस प्रणॉय ने जर्मन शटलर को हराकर बैडमिंटन में टीम को एक और जीत दिलाई. इनसे पहले, पीवी सिंधु ने अपना पहला मैच जीता था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ग्रुप के के मैच में प्रणॉय ने जर्मन शटलर को आसानी से मात दी. उन्होंने जर्मन शटलर को 21-18, 21-12 से मात दी. मैच के पहले सेट में जर्मन शटलर ने प्रणॉय को थोड़ी टक्कर दी, लेकिन दूसरा सेट ऑलमोस्ट एकतरफ़ा रहा. प्रणॉय के सामने जर्मन शटलर ने बहुत कोशिशें कीं. लेकिन प्रणॉय अलग ही लय में दिख रहे थे. उन्होंने आसानी के साथ ये मैच अपने नाम कर लिया.

इनसे पहले, दो बार की ओलंपिक्स मेडलिस्ट सिंधु ने संडे, 28 जुलाई को बेहद आसान मुकाबले में मालदीव की शटलर को मात दी. ग्रुप एम के इस फ़िक्सचर में सिंधु का पूरा दबदबा रहा. अपने तीसरे ओलंपिक्स मेडल की तलाश में आगे बढ़ रहीं सिंधु को मालदीव की शटलर जरा भी चैलेंज नहीं कर पाई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मनु भाकर ने जीता कांसा, बधाई देते प्रधानमंत्री और गंभीर बोले…

सिंधु ने सिर्फ़ 29 मिनट में मैच फ़िनिश कर दिया. हालांकि, शुरुआत में वो थोड़ी सी ढीली दिखीं. लेकिन जल्दी ही हालात से तालमेल बिठाकर सिंधु ने स्कोर 11-4 कर दिया. सिर्फ़ तेरह मिनट में ये सेट खत्म हुआ. और सिंधु ने इसे 21-9 से जीत लिया.

दूसरे सेट का भी यही हाल रहा. सेट शुरू होते ही सिंधु ने चार पॉइंट्स अपने नाम कर लिए. लेकिन फिर उनसे कुछ ग़लतियां हुईं. और स्कोर 4-3 हो गया. थोड़े ही वक्त के बाद सिंधु ने वापसी शुरू की और गैप 10-3 का बन लिया. ये सेट भी जल्दी ही खत्म रहा. सिंधु ने इसे 21-6 से जीता.

Advertisement

इस टूर्नामेंट में दसवीं सीड वाली सिंधु ने Rio 2016 में सिल्वर मेडल जीता था. जबकि Tokyo2020 में उनके नाम ब्रॉन्ज़ रहा. सिंधु से पहले, 27 जुलाई शनिवार को सात्विकसाइराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने मेंस डबल्स में जीत के साथ शुरुआत की थी.

टूर्नामेंट में तीसरी सीड वाले सात्विक-चिराग ने फ़्रेंच जोड़ी को 21-17, 21-14 से मात दी. ग्रुप सी के इस मैच में एशियन गेम्स चैंपियन सात्विक-चिराग एकदम कंफ़र्टेबल दिखे. अब ये दोनों मंडे, 29 जुलाई को जर्मन जोड़ी से भिड़ेंगे. पहले सेट में फ़्रेंच शटलर्स ने सात्विक और चिराग को अच्छी टक्कर दी. लेकिन दूसरे सेट में ऐसा नहीं हो पाया. सात्विक-चिराग ने 45 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया. जबकि मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन ने भी जीत के साथ शुरुआत की थी. लक्ष्य ने ग्वाटेमाला के केविन कोर्डोन को 21-8, 22-20 से मात दी थी.

अभी तक हुए बैडमिंटन के मुक़ाबलों में भारत बस एक मैच हारा है. वुमेंस डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो को अपने पहले ही मैच में मात मिली थी. ये लोग 21-18, 21-10 से हारे.

 

वीडियो: मनु भाकर... सबसे धाकड़! पेरिस ओलंपिक्स में इंडिया को मिला पहला मेडल

Advertisement