पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में 18 साल के पाकिस्तानी पेसर अली रजा ने हैट्रिक लेकर हिस्ट्री बना दी है. वो PSL में ऐसा करने वाले यंगेस्ट बॉलर बन गए हैं. रजा ने 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद करा अपनी हैट्रिक पूरी की.
पाकिस्तान को मिला 18 साल का शोएब अख्तर! PSL में हैट्रिक लेकर हिस्ट्री बना दी
PSL के इतिहास की ये 7वीं हैट्रिक है. इससे पहले मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, इमरान ताहिर, मोहम्मद सामी, अब्बास अफरीदी और अकील हुसैन जैसे गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं.


अली रजा ने ये रिकॉर्ड कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मैच में बनाया. मैच में कराची किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 182 रन बनाए. जेसन रॉय ने शानदार 85 रनों की पारी खेली. जबकि आजम खान ने 35 रनों का योगदान दिया.
लेकिन मैच के आखिरी ओवरों में कराची की पारी बुरी तरह बिखर गई. आखिरी 14 गेंदों पर सिर्फ 21 रन बने और टीम के 6 विकेट गिर गए. पारी के आखिरी ओवर में अली रजा ने कमाल कर दिखाया.
अली रजा ने ओवर की चौथी गेंद पर अब्बास अफरीदी को रन आउट कर दिया. उस गेंद को वाइड भी करार दिया गया, जिसकी वजह से अली रजा को तीन लीगल गेंदें मिल गईं. इसके बाद खुशदिल शाह हिट विकेट हो गए. वो यॉर्कर बॉल को ड्राइव करने की कोशिश में स्टंप्स से टकरा गए. रजा ने ये बॉल 149.6 की स्पीड से फेंकी थी.
रजा ने अगली गेंद पर शाहिद अजीज का मिडिल स्टंप उड़ा दिया. और फिर हैट्रिक वाली गेंद पर हसन अली 149.1 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज फुल टॉस पर बोल्ड हो गए. इस तरह तीन गेंदों में चार विकेट गिरे. जिसमें अली रजा की हैट्रिक भी शामिल है.
4 विकेट लिएपेसर ने पूरे मैच में 4 विकेट लिए और 41 रन दिए. उनकी सबसे तेज गेंद 149.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रही. ये PSL के इतिहास की 7वीं हैट्रिक थी. इससे पहले मोहम्मद आमिर, जुनैद खान, इमरान ताहिर, मोहम्मद सामी, अब्बास अफरीदी और अकील हुसैन जैसे गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं.
लेकिन अली रजा सबसे युवा बॉलर हैं जिन्होंने PSL में हैट्रिक हासिल की है. रजा का सफर काफी प्रेरणादायक है. उन्होंने 2024 में प्रोफेशनल डेब्यू किया था. साल 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में 13 विकेट वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे. टूर्नामेंट में उनका एवरेज मात्र 9.07 का रहा. अब तक उन्होंने 19 T20 मैच खेले हैं और 25 विकेट चटकाए हैं.
वीडियो: PSL में अपने परिवार से मिलने के लिए क्यों तरसे खिलाड़ी?






















