15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) भिड़ने के लिए तैयार हैं. दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है. दोनों टीमों के प्लेयर्स में बेस्ट साबित करने की होड़ होगी. हर एक गेंद और हर एक रन पर रोमांच नेक्स्ट लेवल पर होगा. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नज़र इस महामुकाबले पर है. पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में अपने दोनों मैच जीते हैं. वहीं, टीम इंडिया उससे कहीं पर कम नहीं है, उसने भी अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है. टीम इंडिया में जहां एक से बढ़कर एक मैच विनर प्लेयर हैं, वहीं पाकिस्तान की टीम ज्यादातर साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) पर डिपेंडेंट है. यह बात पिछले दोनों मैचों में भी नजर आई. भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पाकिस्तान का फरहान पर ओवर-डिपेंडेंट रहना, उसे महंगा पड़ सकता है.
फरहान पर ओवरडिपेंडेंट है पाकिस्तान, भारतीय टीम इसका उठाना चाहेगी फायदा
T20 World Cup 2026 में Pakistan की टीम ज्यादातर साहिबजादा फरहान पर डिपेंड रही है. उसकी यह कमजोरी India के खिलाफ मैच में महंगी पड़ सकती है.


टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अब तक, जो 2 मैच खेले हैं उनमें साहिबजादा फरहान छाए रहे. उनके बैटिंग करने के अंदाज ने टीम के बाकी बैटर्स की कमियां छुपा ली. वह ऐसे बैटर हैं, जो बॉलर्स पर प्रेशर बना देते हैं. उनके पावरफुल पुल शॉट और लॉन्ग ऑन के ऊपर से लॉफ्टेड शॉट देखने वाले होते हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 120 रन बनाए हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 73 रन है. फरहान ज्यादातर चौके और छक्कों में डील करते हैं. वह इस वर्ल्ड कप में अब तक 10 चौके और 7 छक्के जड़ चुके हैं.
ये भी पढ़ें: उस्मान तारिक के खिलाफ भारत का क्या प्लान है? ईशान किशन ने सब बता दिया
पिछले 2 मैचों में अगर देखा जाए, तो पाकिस्तान की टीम साहिबजादा फरहान पर डिपेंडेंट नजर आई. वह जब तक मैदान पर रहे पाकिस्तान स्ट्रॉन्ग पोजीशन में था. नीदरलैंड्स के खिलाफ वह जब तक क्रीज पर रहे पाकिस्तान की जीत आसान लग रही थी. लेकिन, उनके आउट होने के बाद विकेट्स का पतझड़ लग गया. जब वह आउट हुए, तो उस समय पाकिस्तान को जीतने के लिए 50 रन बनाने थे और उसके 7 विकेट बचे थे. इसके बावजूद, वह इस मैच को जैसे-तैसे जीत पाया. इस मैच में पाकिस्तान 148 रनों के टारगेट का पीछा कर रहा था, जिसमें 47 रन साहिबजादा फरहान ने बनाए थे.
इसके बाद, यूएसए के खिलाफ मैच में भी पाकिस्तान की डिपेंडेंसी फरहान पर दिखी. इस मुकाबले में जब वह ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे, तब ऐसा लगा कि स्कोर 200 के पार जाएगा. लेकिन उनके आउट होने के बाद स्कोर 200 से नीचे रह गया. साहिबजादा फरहान जब आउट हुए थे, तो उस समय पाकिस्तान का स्कोर 143 रन था और 25 गेंदे बची थीं. लेकिन, बाद में आए बैटर्स डेथ ओवर्स में उतनी तेजी से रन नहीं बना पाए. यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान ने 190 रन बनाए, जिनमें फरहान के 73 रन थे. उन्होंने ये रन 41 गेंदों पर 6 चौकों और 5 छक्कों के जरिए कूटे.
स्पिन हैंडल नहीं कर पाते फरहानसाहिबजादा फरहान पेसर्स के खिलाफ धड़ाधड़ रन बनाते हैं, लेकिन स्पिनर्स को हैंडल नही कर पाते हैं. उन्हें धीमी गेंदें खेलने में दिक्कत होती है. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक, जो दो मैच खेले हैं उनमें वह एक बार स्पिनर्स के खिलाफ और एक बार मीडियम पेसर की गेंद पर आउट हुए. नीदरलैंड्स के खिलाफ वह मीडियम पेसर पॉल वान मीकरन की गेंद पर आउट हुए. वहीं, यूएसए के खिलाफ मैच में उन्हें स्पिनर हरमीत सिंह ने पवेलियन की राह दिखाई.
15 फरवरी को फरहान जब टीम इंडिया के खिलाफ बैटिंग करने उतरेंगे, तो उनके सामने क्वालिटी स्पिनर्स होंगे. कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को झेलना उनके लिए आसान नहीं होगा. फरहान ने भारत के खिलाफ अब तक तीन T20I मैच खेले हैं. जिनमें वह दो बार स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए, वहीं एक बार मीडियम पेसर ने उनका विकेट लिए.
एशिय कप 2025 में भारत के खिलाफ पहले मैच में फरहान को कुलदीप यादव ने आउट किया था. दूसरे मैच में मीडियम पेसर शिवम दुबे ने उन्हें पवेलियन भेजा. वहीं, तीसरे मैच में वह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को अपना विकेट दे बैठे. स्पिनर्स के खिलाफ आउट होना उनकी कमजोरी रही है. भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिन अटैक के खिलाफ उनकी राह आसान नहीं होगी. इस महामुकाबले में पाकिस्तान को उन पर डिपेंड रहना महंगा पड़ सकता है.
वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर उस्मान तारिक पर कैमरन ग्रीन ने क्यों उठाए सवाल?












.webp?width=275)





.webp?width=120)


