The Lallantop

Winter Olympics में एथलीट्स कॉन्डम के लिए तरसे, 3 दिन में ही 10 हजार की खेप खत्म

इटली के मिलान और कोर्टि‍ना डी एम्पीजो में विंटर ओलंपिक्स चल रहा है. खबर है कि इस खेल महाकुंभ में एक बड़ी क्राइसिस हो गई है. महज 3 दिनों के अंदर फ्री कॉन्डम्स की खेप खत्म हो गई है.

Advertisement
post-main-image
विंटर ओलंपिक में 3 दिन के भीतर खत्म हुई कॉन्डम की खेप. (फोटो-AP)

6 फरवरी से इटली के मिलान और कोर्टि‍ना डी एम्पीजो में चल रहे विंटर ओ‍लंपिक्स में एक बड़ी क्राइसिस हो गई है. खबर है कि महज तीन दिनों के भीतर एथलीट्स को दिए गए फ्री कॉन्डम्स (Free Condoms) की खेप खत्म हो गई है. इटालियन अखबार ला स्टांपा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओलंपिक्स में भाग ले रहे एक एथलीट ने ही उन्हें ये जानकारी दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
एथलीट ने क्या बताया?

एथलीट ने नाम नहीं बताने की शर्त पर अखबार को बताया, 

कॉन्डम सिर्फ तीन दिनों में खत्म हो गए. उन्होंने वादा किया है कि और आएंगे लेकिन किसी को नहीं पता कब तक.

Advertisement

रिपोर्ट में ओलंपिक्स आयोजकों पर आरोप लगाया गया है. इसके अनुसार, शुरुआत में ही एथलीट्स को काफी कम कॉन्डम्स बांटे गए थे. 

साथ ही रिपोर्ट में 2024 में हुए पेरिस ओलंपिक से भी तुलना की गई है. दरअसल, पेरिस में एथलीट्स को 3 लाख कॉन्डम्स दिए गए थे. हर दिन के लिए दो. लेकिन, मिलानो कोर्टि‍ना में 10 हजार कॉन्डम्स भी एथलीट्स को नहीं दिए गए हैं.

इसमें कोई संदेह नहीं कि विंटर ओलंपिक में एथलीट्स की संख्या पेरिस ओलिंपक की तुलना में काफी कम है. पेरिस में जहां 10 हजार 500 एथलीट भाग ले रहे थे. यहां ये संख्या 3 हजार से भी कम है. लेकिन, अगर दोनों गेम्स की तुलना भी करेंगे तो भी इटली में काफी कम कॉन्डम्स एथलीट्स को दिए गए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें : अभ‍िषेक शर्मा स्लॉगर हैं? पूर्व पाकिस्तानी बॉलर भूल गए एश‍िया कप की कुटाई

गवर्नर ने ही कॉन्डम्स को किया था प्रमोट

हालांकि, पिछले सप्ताह इटली के लोंबार्डी क्षेत्र के गवर्नर एटिलियो फोंटाना ने ही कॉन्डम्स को प्रमोट किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट भी किया था. इसमें उन्होंने जोर दिया था कि ये टॉपिक शर्मि‍ंदगी की वजह नहीं बननी चाहिए. उन्होंने लिखा,  

हां, हम ओलंपिक विलेज में एथलीट्स को फ्री कॉन्डम्स देते हैं. अगर ये किसी को अजीब लगता है तो उन्हें ओलंपिक प्रचलन की जानकारी नहीं है. इसकी शुरुआत 1988 सियोल ओलंपिक से हुई थी. ताकि एथलीट्स और युवाओं को STD (Sexually Transmitted Diseases) से बचाया जा सके. इस टॉपिक से शर्मिंदगी नहीं होनी चाहिए.

फोंटाना ने इंस्टाग्राम पर स्पेनिश स्केटर ओलिविया स्मार्ट का पोस्ट भी शेयर किया था. इस पोस्ट में ओलिविया अपने फॉलोअर्स को लोंबार्डी रीजन के लोगो वाला कॉन्डम दिखाती नज़र आ रही हैं. इस वायरल वीड‍ियो में वो ये कहती नज़र आ रही हैं,

मुझे ये दिए गए हैं. यहां इनके पास सबकुछ है, जो आपको चाहिए.

ओलंपिक विलेज में एथलीट्स को व्यस्त रखने के लिए बहुत सारी एक्टिविटीज भी हैं. इसमें एक बड़ा जिम, टेबल फुटबॉल, एयर हॉकी गेम्स और एक पियानो भी रखा गया है. साथ ही फ्री ड्रिक्स मशीन भी लगाई गई हैं. इनमें कोका-कोला और स्मूदीज रखी गई हैं. हालांकि, अब ये देखने लायक होगा कि आयोजक कब तक एथलीट्स को फिर से कॉन्डम मुुुुुहैया कराते हैं. ये खेल महाकुंभ 22 फरवरी तक चलने वाला है. 

वीडियो: पाकिस्तान और बांग्लादेश के कारण भारत की ओलंपिक की मेजबानी खतरे में पड़ जाएगी?

Advertisement