The Lallantop

सलमान आगा को सूर्या से हैंडशेक करना है! तारिक को खास बोलने पर भड़के

T20 वर्ल्ड कप 2026 : पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha को एक बार फिर हैंडशेक की याद आ गई है. एश‍िया कप से ही भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ मैच से पहले या बाद में हैंडशेक नहीं करती है.

Advertisement
post-main-image
सलमान अली आगा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैंडशेक पर बात की. (फोटो-PTI)

भारत और पाकिस्तान महामुकाबले के लिए तैयार है. कोलंबो में दोनों ही टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. इसी बीच, प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने एक बार फिर हैंडशेक पर बात की है. सलमान ने कहा कि टॉस के समय या मैच के बाद हैंडशेक होगा या नहीं, इसका फैसला भारत को करना है. दरअसल, एश‍िया कप से ही भारतीय टीम पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हैंडशेक नहीं कर रही है. इसे वीमेंस वर्ल्ड कप और U19 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने फॉलो किया था. 

Advertisement
आगा ने तारिक पर क्या कहा?

सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

क्रिकेट खेल की भावना से खेला जाना चाहिए. मेरी व्यक्तिगत राय ज्यादा मायने नहीं रखती. लेकिन, क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे खेला जाता है. अब यह उन पर निर्भर करता है कि वे क्या करना चाहते हैं.

Advertisement

आगा ने टीम के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक पर भी बात की. उन्होंने कहा कि टीम में सभी खिलाड़ी बराबर हैं. उन्होंने कहा,

तारिक एक अच्छे गेंदबाज हैं. आप चाहें तो उन्हें ट्रंप कार्ड कह सकते हैं. लेकिन, टीम में सभी खिलाड़ी समान हैं.

आगा ने तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर उठ रहे सवालों पर भी बात की. उन्होंने कहा,

Advertisement

खिलाड़ी को इन बातों से फर्क नहीं पड़ता. जब से वह खेल रहे हैं, लोग उनके एक्शन पर बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : फरहान पर ओवरडिपेंडेंट है पाकिस्तान, भारतीय टीम इसका उठाना चाहेगी फायदा

सलमान ने भारत-पाक मैच को लेकर क्या कहा?

भारत-पाक मुकाबले को लेकर आगा ने कहा कि उनकी टीम मेंटली रेडी है. उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका में खेलना पाकिस्तान के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि टीम को वहां की कंडीशंस और पिच को समझने का मौका मिला है. हालांकि, वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड को कप्तान ने ईमानदारी से स्वीकार किया. उन्होंने कहा, 

स्पष्ट रूप से वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. हम इतिहास नहीं बदल सकते. लेकिन, उम्मीद है कि कल हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे.

अभ‍िषेक को खेलता देखना चाहते हैं आगा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने टीम इंडिया के ओपनर अभ‍िषेक शर्मा पर भी बात की. आगा ने कहा कि वह अभ‍िषेक को इस मुकाबले में खेलते देखना चाहते हैं. भले ही इससे पाकिस्तान के लिए चुनौती बढ़ जाए. उन्होंने कहा,

मैं उम्मीद करता हूं कि अभिषेक शर्मा कल खेलें. आशा है कि वह अच्छी तरह रिकवर कर रहे हैं. हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं.

दरअसल, अभ‍िषेक ने 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ 103 डिग्री फीवर में खेला था. वह बैटिंग करने तो आए थे, लेकिन फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं लौटे थे. इसके बाद स्टमक इन्फेक्शन के कारण उन्हें हॉस्पिटलाइज भी कराना पड़ा था. पूरी तरह से रिकवर नहीं होने के कारण अभ‍िषेक नाम‍ीबिया के ख‍िलाफ भी नहीं खेल सके थे. हालांकि, वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं. पाकिस्तान के ख‍िलाफ वो मैदान पर वापसी कर सकते हैं.

15 फरवरी को होने वाला ये मुकाबला ग्रुप ए में टॉप स्थान तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है. दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट में आगे बढ़ना चाहेंगी. वैसे भी कोलंबो में होने वाला यह महामुकाबला सिर्फ ग्रुप की स्थिति ही नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी है. पाकिस्तान जहां पिछली हार का बदला लेना चाहेगा, वहीं भारत अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा.

वीडियो: 15 फरवरी के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में अभषेक खेलेंगे? कप्तान ने क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement