The Lallantop

बांग्लादेश का चुनाव जीतने के बाद भारत पर पहली बार बोले तारिक रहमान, क्या कहा?

Tarique Rahman On India: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की बड़ी जीत के बाद तारिक रहमान ने शनिवार, 14 फरवरी को कहा कि बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं.

Advertisement
post-main-image
तारिक रहमान ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार भारत पर कुछ बोला है. (India Today)

Tarique Rahman On India Bangladesh Relation: बांग्लादेश के ‘भावी’ प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत के बारे में क्या सोचते हैं? उनकी विदेश नीति में भारत से संबंधों के बारे में क्या होगा? क्या दोनों देशों के बीच के हालिया तनावपूर्ण रिश्तों का सिलसिला नई सरकार में भी जारी रहेगा? ये वो सवाल हैं जिनके जवाब जानने की जल्दी सबको है. BNP यानी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 2024 के तख्तापलट के बाद हुए पहले चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है. पार्टी के मुखिया तारिक रहमान जल्द ही देश के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. ऐसे में उनसे जब भारत से बांग्लादेश के रिश्तों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने काफी संतुलित जवाब दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी की बड़ी जीत के बाद तारिक रहमान ने शनिवार, 14 फरवरी को कहा कि बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं. उन्होंने कहा, “ऐसे में बांग्लादेश और यहां की जनता के हित ही हमारी विदेश नीति का निर्धारण करेंगे.”

पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारत के साथ उनके संबंधों को लेकर किए गए सवाल पर रहमान ने बस इतना ही जवाब दिया.

Advertisement

हालांकि, उनके सलाहकार जियाउद्दीन हैदर ने इंडिया टुडे  से बातचीत में काफी बातें साफ की हैं. हैदर ने कहा कि बांग्लादेश की नई सरकार एक संतुलित शासन व्यवस्था बनाएगी. भारत और अन्य पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंधों को सुनिश्चित किया जाएगा. हैदर ने आगे कहा कि हमारे लिए बांग्लादेश FIRST है. पहले जो कुछ भी हुआ है, उसे रिसेट करेंगे और नई सरकार एक बैलेंस्ड सरकार बनाएगी, जहां बांग्लादेशियों के हित की बात होगी. 

नए बांग्लादेश का रोडमैप शेयर करते हुए हैदर ने कहा कि भारत और दूसरे पड़ोसी देशों के साथ हम अच्छे रिश्ते चाहते हैं. इसके साथ ही हम बांग्लादेश के लोगों की रक्षा करेंगे, क्योंकि हमारे लिए वो और उनके अधिकार सबसे ऊपर है. तारिक रहमान के सलाहकर ने कहा,

भारत के पीएम मोदी ने आज हमारे चेयरमैन को बधाई दी. ये एक अच्छा इशारा है. हम इसकी सराहना करते हैं. उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन पर भी शोक संदेश पोस्ट किया था. विदेश मंत्री जयशंकर खुद बांग्लादेश जाकर पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान से मुलाकात की थी. यह एक बहुत अच्छा इशारा था. अब हमारा मकसद है कि भारत और बांग्लादेश बहुत जल्द अपने बातचीत को आगे बढ़ाएं और दोनों के हितों की बात करें.

Advertisement

हैदर ने कहा कि “हम उन सभी मामलों पर चर्चा करेंगे जो कॉमन इंटरेस्ट (साझा हितों) के हैं. हम कनेक्टिविटी में विश्वास करते हैं और SAARC का फिर से गठन करना हमारी प्राथमिकता होगी.”

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के इंतकाल के बाद पार्टी की कमान संभालने वाले तारिक रहमान ने 2026 का चुनाव 'बांग्लादेश फर्स्ट' के राष्ट्रवादी मुद्दे पर ही लड़ा है. उन्होंने पहले भी साफ किया है कि वह चीन, भारत और पाकिस्तान जैसे क्षेत्रीय ताकतों से बराबर दूरी बनाकर रखेंगे और किसी को भी बांग्लादेश का ‘मास्टर’ नहीं मानेंगे. 

तारिक रहमान के नेतृत्व में उनकी पार्टी बीएनपी ने बांग्लादेश के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. बीएनपी ने 297 में से 212 सीटें जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जमात-ए-इस्लामी को काफी पीछे छोड़ दिया. शेख हसीना की आवामी लीग को इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेने दिया गया था.

बीएनपी के चुनावों में बढ़त बनाने के बाद भारत ने भी तारिक रहमान से बेहतर रिश्तों की मंशा जताई है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले नेता थे, जिन्होंने सबसे पहले तारिक रहमान को चुनावों में जीत की बधाई दी थी.

इससे पहले खालिदा जिया के निधन के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ढाका गए थे. उन्होंने तारिक रहमान से मुलाकात भी की थी. खबर ये भी है कि तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया जा सकता है.

वीडियो: पीएम मोदी के विमान ने असम के इमरजेंसी स्ट्रिप पर लैंडिंग की; क्या है इस विमान की खासियत?

Advertisement