
मैच का स्कोरकार्ड.
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच इस सीरीज़ का ये पहला मैच था. जो दक्षिण अफ्रीका ने ढाई दिन में जीत लिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 181 रन बनाए जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 223 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 42 रन की लीड ली. अपनी दूसरी पारी में भी पाकिस्तानी टीम कुछ खास नहीं कर पाई और केवल 190 रन बनाकर सिमट गई. हालांकि दूसरी पारी में दूसरे दिन चाय के समय तक पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 100 रन था. लेकिन चाय से वापस आते ही पाकिस्तान की टीम 'तू चल मैं आया' करते-करते 190 रन पर आउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका का 149 रन का टारगेट मिला जो उन्होंने केवल 4 विकेट गंवाकर हासिल कर दिया. ये एक सामान्य टेस्ट मैच था लेकिन दोनों कप्तानों के दोनों परियों में जीरो पर आउट हो जाने के कारण इतिहास इसे याद रखेगा.
ये कारनामा करने के बाद सोशल मीडिया पर इन दोनों कप्तानों की खूब मौज ली गई.






















