The Lallantop

जो करके धोनी हीरो बने, उसी ने पाक कैप्टन सरफ़राज़ की भद्द पिटवा दी

पाकिस्तान की पूरी टीम न्यूज़ीलैंड में कुढ़ रही है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पहली बार रंगीन मॉनिटर वाला कम्प्यूटर देखा था तो उसपे एक पिक्चर देखी थी. किक-बॉक्सर. जीन क्लॉड वैन डेम की फ़िल्म. गजब ट्रेनिंग करता है फ़िल्म में. किक बॉक्सिंग सीखने के लिए. उसमें स्प्लिट करता है. स्प्लिट यानी अपनी दोनों टांगें जितना हो सकता है फैला लेता है. दोनों टांगें 180 डिग्री का कोण बनाती दिखती हैं. उसके कई सालों बाद यही हीरो वॉल्वो ट्रक्स की के ऐड में दिखाई दिए. उसमें वो दो ट्रक्स के साइड मिरर पर खड़े होकर यही स्प्लिट कर रहे थे. split फिर कुछ सालों बाद यही मामला क्रिकेट फ़ील्ड में दिखा. 2017 में न्यूज़ीलैंड के इंडिया दौरे पर एक टी-20 मैच में धोनी ने यही स्प्लिट बैटिंग करते हुए किया. एक गेंद उनसे मिस हो गई और वो क्रीज़ से बाहर खड़े थे. उन्हें स्टम्पिंग से बचने के लिए क्रीज़ में वापस आना था. लिहाज़ा उन्होंने जितना हो सकता था, अपना पैर पीछे धकेल दिया. इसी क्रम में उनसे जो हुआ, स्प्लिट कहलाया. ये खूब वायरल हुआ. MS Dhoni अब ये काम करने वाले नए शख्स बने हैं पाकिस्तानी क्रिकेट कैप्टन सरफ़राज़ अहमद. वो न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी-20 मैच में खेल रहे थे. पाकिस्तान ने वन-डे सीरीज़ 5-0 से गंवाई. फिर पहले टी-20 मैच में भी उसे हारना पड़ा. इसी मैच में 13 गेंदें खेलने के बाद स्पिनर मिशेल सेंटनर की गेंद पर वो स्वीप करने के मूड में आ गए. वो पहले से ही क्रीज़ में कुछ आगे की और खड़े हुए थे. जब स्वीप मारने गए तो उन्हें गेंद स्पीड में काफ़ी धीमी मिली. लिहाज़ा उन्होंने बल्ला तो घुमा लिया लेकिन गेंद उन तक पहुंची ही नहीं. वो मिस कर गए. अब उन्हें वापस जाना था, खुद को स्टम्पिंग से बचाने के लिए. इसके लिए उन्होंने भी पैर पीछे धकेला और स्प्लिट कर दिया. लेकिन वो फिर भी आउट हो गए. इसके बाद सरफ़राज़ को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया. साथ ही उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा क्यूंकि पाकिस्तान की टीम इस टूर पर लगातार मैच हारती हुई आ रही है. इस टूर पर अब दो टी-20 मैच बचे हुए हैं. मॉरल विक्ट्री के लिए पाकिस्तान को ये मैच जीतने ही पड़ेंगे.

 ये भी पढ़ें:

बाउंड्री पर इससे बेहतरीन कैच कहीं और देखा हो तो बताना कौन है ये बॉलर जिसे ऑस्ट्रेलिया अपना अगला शेन वॉर्न बता रहा है IPL शुरू होने की तारीख आ गई है, मैच शुरू होने का समय बदल गया है मितरों!

Advertisement
Advertisement