एशिया कप शुरू होने वाला हैं. फै़न्स की नज़रें इंडिया-पाकिस्तान मैच पर रहेंगी. मैच से पहले पाकिस्तान के बैटिंग कोच मोहम्मद यूसुफ ने बाबर आजम पर बड़ी बात कही है. यूसुफ ने पाकिस्तान के कैप्टन की जम कर तारीफ की है.
'बाबर प्रेशर सिचुएशन में...' बैटिंग कोच मोहम्मद यूसुफ ने दिया बड़ा बयान
एशिया कप में इंडिया-पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने होंगे.


एशिया कप से ठीक पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूसुफ ने कहा -
बाबर ने पिछले 2-3 साल से शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने दर्शाया है कि वो अच्छे खिलाड़ी हैं और प्रेशर सिचुएशन में और अच्छा प्रदर्शन करते हैं. एक प्लेयर तभी बड़ा बनता है जब वो प्रेशर में परफॉर्म करे. वो क्रिकेट के दिग्गज बनने के रास्ते पर हैं. वो जिस तरह से हर फॉर्मैट में बैटिंग कर रहे हैं वो एक उपलब्धि है. और वो भी कैपटेंसी करने के साथ. टीम भी उनकी लीडरशिप में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. एक प्लेयर और एक कैप्टन के हिसाब से वो अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं.
बाबर आजम लगातार अच्छी फॉर्म में रहे हैं. 2022 में उन्होंने पांच सेंचुरी और 10 पचासे जड़े हैं. क्रिकेट फ़ैन्स आए दिन उनकी तुलना विराट कोहली से करते रहते हैं. ICC रैंकिंग्स में भी बाबर का जलवा रहा है. बाबर वनडे और T20 रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं.
इंडिया और पाकिस्तान के मैच पर सबका ध्यान है. लाज़मी है इस पर सवाल भी पूछा जाना था. इसके जवाब में यूसुफ ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान सिर्फ एक मैच पर नहीं, बल्कि एशिया कप जीतने पर है. उन्होंने बताया कि दुबई की गर्मी के बावजूद प्लेयर्स अच्छे से प्रैक्टिस कर रहे हैं.
यहां बहुत गर्मी और उमस है. पर ये खिलाड़ी प्रॉफेशनल्स हैं. उन्होंने अच्छी ट्रेनिंग की है. पर उन्हें भी गर्मी लगती है, कमजोरी होती है. पर वो इसको एन्जॉय कर रहे हैं.
एशिया कप में इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलने वाली है. ये मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पाकिस्तान ने भारत को 2021 T20 वर्ल्ड कप में इसी स्टेडियम में 10 विकेट से हराया था. हालांकि इसके पहले इंडिया ने इसी स्टेडियम में 2018 में एशिया कप फाइनल जीता था.
28 अगस्त को इंडिया-पाकिस्तान के मैच से पहले दोनों टीम्स को बड़े झटके लगे हैं. शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हो गए हैं. वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ को कोविड हो गया है. इसलिए वो एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
पाकिस्तान के खिलाफ एक पचासा और विराट हेटर्स का मुंह बंद हो जाएगा






















