''आपकी प्रोफाइनल वाली तस्वीर vs आपकी पूरी तस्वीर.''
हसन अली की इस तस्वीर में ऐसा क्या है कि विवाद हो गया?
ICC के ट्वीट पर पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को आया गुस्सा.
Advertisement

हसन अली. फोटो: ICC Twitter
फ़वाद आलम के शतक और यासिर की गेंदबाज़ी से पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान पर सिर्फ 29 रन की बढ़त हासिल की है. जबकि उसके चार बल्लेबाज़ वापस पवेलियन लौट गए हैं. कराची टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ. लेकिन ICC के एक ट्वीट पर महाभारत छिड़ गई है. पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका टेस्ट मैच जारी है. ऐसे में ICC लगातार मैच से जुड़े अपडेट्स अपने हैंडल से ट्वीट कर रहा था. लेकिन ICC का ट्विटर हैंडल संभालने वाले एडमिन ने मज़ाकिया अंदाज़ में ही सही लेकिन हसन अली पर एक ट्वीट कर दिया. उन्होंने हसन अली की दो तस्वीरें एक साथ ट्वीट की. जिसमें एक तस्वीर में हसन अली शॉट खेलते हुए दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर उसी शॉट का पूरा हिस्सा है. जिसमें वो क्लीन बोल्ड हो जाते हैं. ICC ने इस ट्वीट के साथ लिखा,
बस ICC के इस मीम पर 21 करोड़ आबादी वाले मुल्क से ICC के खिलाफ मुहीम शुरू हो गई. लोगों ने जमकर ICC की क्लास लगा दी. पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने एक के बाद एक ICC पर कई आरोप लगाए. किसी ने कहा कि ICC ऐसा सिर्फ पाकिस्तान के साथ ही करता है, वहीं कोई बोला पाकिस्तान कभी भी भारत के साथ ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर सकता.
हालांकि इस पारी में आउट होने से पहले हसन अली ने 21 रन बनाए. उनकी पारी की मदद से पाकिस्तान की टीम 378 रनों तक पहुंची और पहली पारी में 158 रनों की अहम बढ़त भी ली. हसन अली, कगीसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए और वो रबाडा का 200वां टेस्ट शिकार भी बने. रबाडा ने अपने 44वें टेस्ट में 200 टेस्ट विकेट पूरे किए हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















