The Lallantop

साजिद और अली ने वेस्टइंडीज में बचा ली पाकिस्तान की इज्जत!

Pak vs WI : पोर्ट ऑफ स्पेन में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी स्पिनर्स Sajid Khan और Ali Usman ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को अपनी फ‍िरकी में खूब नचाया. उन्होंने दूसरी इनिंग्स में 4-4 विकेट झटककर मेजबान टीम को महज 117 रन पर समेट दिया.

Advertisement
post-main-image
साजिद खान और अली उस्मान ने दूसरी इनिंग्स में 4-4 विकेट झटके. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान और अली उस्मान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में चार-चार विकेट लेकर मैच में बड़ी भूमिका निभाई।
  • पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार और कप्तान बाबर आजम समेत टीम पर उठे सवालों के कारण पाकिस्तान को सुधार करना पड़ा।
  • इस जीत से पाकिस्तान ने सीरीज 1-1 से बराबर की और अब इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की सीरीज में प्रदर्शन को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।

पाकिस्तानी स्पिनर साजिद खान और अली उस्मान का जादू पोर्ट ऑफ स्पेन में चल गया. वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी इनिंग्स में दोनों स्पिनर्स ने 4-4 विकेट झटके. इसके कारण पाकिस्तानी टीम को चौथी इनिंग्स में जीत के लिए सिर्फ 75 रनों का टारगेट मिला. ये टारगेट टीम ने महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अभी एक सप्ताह पहले वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को ऐसा लपेटा था कि लगा पाकिस्तान एक और सीरीज गंवा देगा. लेकिन, साजिद और अली ने पाकिस्तान की इज्जत बचा ली. 

Advertisement

पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के हाथों 90 रनों से मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम आलोचकों के निशाने पर थी. कप्तान बाबर आजम समेत पूरी टीम के एटीट्यूड पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन, अब दूसरे टेस्ट में पहली इनिंग्स में अब्दुल्ला शफीक और बाबर आजम ने बैटिंग में कमाल किया. फिर रही सही कसर गेंदबाजों ने दूसरी इनिंग्स में पूरी कर दी. साजिद खान और अली उस्मान दोनों ने 4-4 विकेट झटके और मेजबान टीम को महज 117 रन पर समेट दिया.

बाबर आजम पर था बहुत प्रेशर

सीरीज का पहला मैच हारने के बाद पाकिस्तान पर जबरदस्त प्रेशर था. खासकर कप्तान बाबर आजम बहुत दबाव में थे. हाल ही में शान मसूद को ड्रॉप करके बाबर को दोबारा टेेेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है. यही कारण है कि पहले मैच में मिली हार के कारण सब मान रहे थे कि इस स्पिन फ्रेंडली पिच पर कैरिबियन टीम बाजी मार लेगी. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में शानदार बैटिंग भी की थी. उन्होंने 344 रन बनाए. लेकिन, जवाब में पाकिस्तान ने भी पूरा दमखम दिखाया. अब्दुल्ला शफीक ने रिकॉर्ड 160 रनों की पारी खेल दी. वहीं, कप्तान बाबर आजम ने भी जिम्मेदारी उठाते हुए 88 रन जोड़े. कप्तान आजम रन आउट हो गए. इसके कारण पाकिस्तान टीम  पहली इनिंग्स में महज 43 रन की बढ़त हासिल कर पाई.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 3 सीरीज 29 कैच ड्रॉप! श्रीलंका में नए फील्डिंग कोच ने लगाई टीम इंडिया की क्लास

हालांकि, दूसरी इनिंग्स में पिच ने जिस तरह रुख बदला. ये 43 रन भी बहुत अहम नज़र आने लगे. गेंद जबरदस्त तरीके से कांटा बदलने लगी. फिर क्या था? अनुभवी साजिद खान को खेलना कैरिबियन टीम के लिए मुश्किल होता चला गया. उन्होंने अपने 12 ओवर के ही स्पेल में विंडीज टीम की पूरी कमर तोड़ दी. उन्होंने 32 रन देकर 4 विकेेट झटके. उन्होंने इससे पहले, पहली इनिंग्स में भी 4 विकेट निकाले थे. यानी मैच में उन्होंने कुल 8 विकेट चटकाए.

अली ने भी दिया साथ

साजिद ने अकेले मेजबानों पर कहर नहीं ढाया. उन्हें दोनों इनिंग्स में पेसर मोहम्मद अली और अली उस्मान का भी साथ मिला. पहली पारी में मोहम्मद अली ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. उन्होंने कप्तान बाबर को दो अहम ब्रेकथ्रू दिलाए. इस दौरान अली उस्मान ने भी 2 विकेट चटकाए. लेकिन, दूसरी इनिंग्स में उन्होंने साजिद के कंधे से कंधा मिलाते हुए 4 सफलताएं हासिल कीं. इस दौरान मोहम्मद अली ने एक विकेट झटका.

Advertisement

मैच की बात करें तो, पाकिस्तान ने दूसरी इनिंग्स में 2 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इसके कारण पाकिस्तानी टीम कैरिबियन आईलैंड्स में सीरीज ड्रॉ करने में सफल रही. सीरीज 1-1 से बराबर रहा. माने कप्तान बाबर आजम को दूसरा टेन्योर सीरीज गंवाने के साथ शुरू नहीं हुआ. अब पाकिस्तान को इंग्लैंड में 19 अगस्त से तीन मैचों की सीरीज खेलनी है. इंग्लि‍श टीम भी ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है. ऐसे में ये सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है.

वीडियो: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर प्रेशर, क्या बाबर आज़म अब दिला पाएंगे टीम को जीत?

Advertisement