The Lallantop

टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी पर क्या बोले KL राहुल?

ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग कर रहे हैं राहुल.

Advertisement
post-main-image
Kl Rahul और Rishabh Pant, फाइल फोटो
कन्नूर लोकेश राहुल यानी KL राहुल और ऋषभ पंत. हाल के दिनों में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले भारतीय क्रिकेटर्स. हालांकि दोनों के चर्चा में रहने की वजहें बिल्कुल अलग हैं. राहुल जहां अपने कमाल की फॉर्म के चलते चर्चा में हैं वहीं पंत पर चर्चा करने वाले पूछ रहे हैं कि पंत टीम में वापसी कब करेंगे. पिछले कुछ हफ्तों में राहुल ने टीम के लिए बोलिंग छोड़ बाकी सब किया है वहीं पंत का करियर उल्टी दिशा में जाता दिख रहा है.
जनवरी के पहले हफ्ते तक चीजें ऐसी नहीं थीं. ऋषभ पंत टीम के फर्स्ट-चॉइस विकेटकीपर थे और राहुल स्पेशलिस्ट बैट्समैन. लेकिन तभी पंत को पैट कमिंस की बाउंसर लगी और राहुल ने उनकी जगह विकेटकीपिंग की. इसके बाद से कोहली ने उन्हें अपना फर्स्ट-चॉइस विकेटकीपर बना लिया और पंत लगातार बेंच पर हैं. अब न्यूज़ीलैंड टूर का पहला मैच जीतने के बाद राहुल से सीधे ही पूछ लिया गया कि पंत टीम में वापसी कब करेंगे? राहुल ने इसके जवाब में कहा कि उन्हें नहीं पता.

# मेरा काम नहीं है

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने ऑकलैंड में पहला T20I छह विकेट से जीता. भारत को जीत के लिए 204 रन बनाने थे और राहुल ने इसमें 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसके अलावा उन्होंने विकेट के पीछे भी अच्छा काम किया. राहुल की फॉर्म और कप्तान कोहली के भरोसे को देखते हुए ऋषभ पंत के भविष्य पर काफी सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में पहले T20I के बाद राहुल से सीधे यह सवाल पूछा गया.
Rishabh Pant Keeping
Team India के लिए Wicket Keeping करते Rishabh Pant की फाइल फोटो

एक पत्रकार ने राहुल से पूछा-
'क्या आप इस सीरीज में पंत को वापसी करते और खेलते देखते हैं?'
जवाब में राहुल ने कहा,
'यह मेरा काम नहीं है.'
हालांकि राहुल ने यह जरूर कहा कि वह कीपर-बैट्समैन के रूप में अपना डबल रोल खूब एन्जॉय कर रहे हैं. राहुल ने कहा,
'ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह काफी पसंद है. इंटरनेशनल स्टेज पर, यह काफी नया लग सकता है और ऐसा भी लग सकता है कि जैसे मैंने कभी कीपिंग नहीं की. लेकिन मैंने पिछले 3-4 साल लगातार अपनी IPL फ्रेंचाइजी के लिए कीपिंग की है. मैंने जरूरत पड़ने पर अपनी फर्स्ट-क्लास टीम के लिए भी कीपिंग की है. मैं कीपिंग करता रहता हूं.
मैं विकेट के पीछे रहने का आनंद उठाता हूं और यह मुझे इस बात का भी बेहतरीन आइडिया देती है पिच कैसी है, और मैं बोलर्स और कैप्टन को फील्ड सेट करने में हेल्प भी कर सकता हूं. एक कीपर के तौर पर आपकी यह भी जिम्मेदारी होती है कि आपको एक्टिव रहना होता है. और अपने कैप्टन को मैसेज भी भेजना होता कि कौन सी लेंथ बेहतर है और मुझे क्या लगता है कि हम सुधार सकते हैं.'
जानने लायक है कि टूर शुरू होने से पहले इंडियन कैप्टन विराट कोहली ने कहा था कि राहुल आने वाले दिनों में विकेटकीपर करना जारी रखेंगे. कोहली का मानना है कि टीम को इससे बैलेंस मिलता है.


INDvAUS: दूसरे वनडे में 80 रन बनाने वाले केएल राहुल की जगह पक्की क्यों नहीं है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement