भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर में खेला गया. जिसे टीम इंडिया ने आठ विकेट से जीत लिया है. इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया. मेज़बान टीम के पेसर्स ने इस फैसले को सही साबित कर दिया. मेहमान टीम पहले बैटिंग करते हुए 108 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. जिसे चेज़ करते हुए टीम इंडिया ने नौ विकेट बाकी रहते मैच को जीत लिया.
न्यूज़ीलैंड को ऑल-आउट कर वनडे में टीम इंडिया ने कर ली पाकिस्तान की बराबरी
शमी, हार्दिक ने रिकॉर्ड बेहतर करा दिया.


इस जीत के साथ भारत ने एक बड़े रिकॉर्ड में पाकिस्तान की बराबरी कर ली है.
ये रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट के इतिहास से जुड़ा हुआ है. भारत वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक वनडे खेलने वाली टीम है. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ दूसरा वनडे भारतीय टीम का 1025वां वनडे मैच है. इस दौरान भारत ने न्यूज़ीलैंड टीम को ऑलआउट किया. भारत ने अपने कुल वनडे मुकाबलों में 320वीं बार किसी टीम को ऑल-आउट किया है. इसके साथ ही भारत दूसरी ऐसी टीम बन गया है. जिसने अपने विरोधियों को वनडे में 320 बार ऑल-आउट किया है. भारत के साथ ही पाकिस्तान ने अब तक 948 मैच खेले हैं, उन्होंने भी 320 बार अपनी विरोधी टीम को ऑलआउट किया है. यानी पाकिस्तान और भारत अब बराबरी पर खड़े हैं.
भारत और पाकिस्तान इस स्टैट में नंबर दो पर हैं. तो टॉप पर कौन है? टॉप पर रहने वाली टीम का नाम है ऑस्ट्रेलिया. जी हां, पांच बार की वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया ने 975 वनडे मैच खेल अपनी विरोधी टीम्स को 401 बार ऑलआउट किया है.
#Ind vs NZ 2nd ODI
दूसरे वनडे की बात करें तो भारतीय गेंदबाज़ों ने मैच में आग लगा दी. पहली पारी में किवी टीम महज़ 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए अनुभवी पेसर मोहम्मद शमी ने तीन, उपकप्तान हार्दिक पंड्या ने दो और शार्दुल ठाकुर-मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिए. स्पिनर्स कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर ने भी योगदान दिया. सुंदर ने दो और कुलदीप ने एक विकेट अपने नाम किया.
न्यूजीलैंड ने 15 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. ग्लेन फिलिप्स ने 36 और माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की. मिशेल सैंटनर ने 27 रन बनाकर किवी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया.
108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ों को कहीं कोई परेशानी नहीं हुई. टीम इंडिया ने महज़ दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को 21 ओवर में चेज़ कर लिया. बल्लेबाज़ी में कप्तान रोहित शर्मा ने 51, शुभमन गिल ने नॉट-आउट 40 रन की पारी खेली.
वीडियो: सरफ़राज खान पर सुनील गावस्कर के बयान ने सोचने पर मजबूर कर दिया




















