The Lallantop

क्रिकेट के मैदान पर एक कैप्टन मरने से बचा

और सभी को फ़िलिप ह्यूज़ याद आ गए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंग्लैंड और बांग्लादेश का मैच. दूसरा टेस्ट. पहली इनिंग्स. बेन स्टोक्स गेंद फेंक रहे थे. एक गेंद पटक दी. सामने थे मुशफीकुर रहीम. कप्तान भी, विकेट कीपर भी. गेंद से नज़र हटा ली. सर के पीछे जा लगी. मुशफीकुर की बत्ती वहीं गुल हो गयी. और हम सभी की नज़रों के सामने एक चेहरा कौंध गया. फ़िलिप ह्यूज़ का चेहरा. 27 नवंबर 2014 को फ़िलिप ह्यूज़ की ऐसी ही सिचुएशन में मौत हो गयी थी. उन्हें सर पर बाउंसर लगी थी. तारीख थी 25 नवंबर. अस्पताल में 27 को उनकी मौत हो गयी थी. मुशफीकुर के नीचे गिरते ही जॉनी बेयरस्टो वहां पहुंचे और उसका हेलमेट उतारा. मगर इस पूरे दौरान मुशफीकुर दर्द से जूझते दिखे. फिज़ियो दौड़ कर मैदान पर पहुंचे. मुशफीकुर रहीम का चेकअप किया. उन्हें खेलने के लिए फिट डिक्लेयर कर दिया. क्राउड के हो हल्ले के बीच मुशफीकुर रहीम फिर उठ खड़े हुए. बैटिंग करनी शुरू की. https://www.youtube.com/watch?v=Q8fmAPiSejg

Advertisement
Advertisement