The Lallantop

IPL 2026 में खेलेंगे धोनी? CSK के सीईओ ने दिया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया में इस बार बड़ी रकम के साथ ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन के शामिल होने के बाद यह सवाल था कि विकेटकीपिंग कौन करेगा.

Advertisement
post-main-image
महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे. (Photo-PTI)

पिछले कई सालों से हर सीजन की शुरुआत से पहले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस के दिलों में एक ही सवाल होता है. क्या धोनी इस बार खेलेंगे? क्या यह उनका आखिरी सीजन होगा? IPL 2026 से पहले भी यही सवाल फैंस के दिल में था. अब जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसे सुनकर धोनी फैंस जरूर खुश हो जाएंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
धोनी खेलेंगे IPL 2026

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने साफ किया कि धोनी इस साल IPL में खेलते हुए नजर आएंगे. टीम में इस बार बड़ी रकम के साथ ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन के शामिल होने के बाद यह सवाल था कि विकेटकीपिंग कौन करेगा? धोनी इस सीजन में खेलते हुए तो दिखाई देंगे लेकिन वह सभी मैच खेलेंगे यह तय नहीं है. CSK के एक सीनियर अधिकारी ने बताया,

हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि वह चेन्नई आ रहे हैं और उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे. वह सभी मैच खेलेंगे या नहीं, यह हम फिलहाल नहीं कह सकते.

Advertisement

ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा फिर घेरे गए, पूर्व क्रिकेटर ने बैटिंग चुनने के फैसले पर सवाल उठा दिए

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम लागू होने के बाद पिछले दो सीजन में बल्लेबाज के तौर पर धोनी की भूमिका सीमित रही है. उन्हें अक्सर कंडीशंस के अनुसार, लोअर ऑर्डर में भेजा जाता था. टीम को उनसे छोटी लेकिन इम्पैक्टफुल पारियां खेलने की उम्मीद की जाती थी और उन्होंने ऐसा किया भी. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के पास तीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. जिन मुकाबलों में धोनी नहीं खेलेंगे, उनमें सैमसन को यह जिम्मेदारी मिलेगी.

टीम में उर्विल पटेल भी शामिल हैं, जबकि 14.20 करोड़ रुपये में शामिल किए गए युवा कार्तिक शर्मा को शिवम दुबे के साथ फिनिशर की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है.

Advertisement
घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं धोनी

धोनी पिछले कुछ सालों से घुटने और पीठ की समस्या से जूझते रहे हैं. आईपीएल में मैचों के बीच कम ब्रेक और विकेटकीपिंग की फिजिकल डिमांड ने उनके लिए काफी परेशानी बढ़ाई है. इतना लगभग तय माना जा रहा है कि धोनी चेन्नई में खेले जाने वाले सीएसके के ज्यादातर घरेलू मैचों में मैदान पर उतरेंगे. आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे कामयाब टीमों में शामिल है. चेन्नई ने पांच बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: Ind vs Pak कोई क्रिकेट राइवलरी नहीं है, पाकिस्तान की जनता ने भी मज़े ले लिए

Advertisement