महेंद्र सिंह धोनी. आखिरी ओवर में दो छक्के मारने के बाद भी CSK को जिता नहीं पाए. उनकी टीम आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर पंजाब किंग्स से हार गई. और इस हार के बाद माही ने बताया कि उनकी टीम बैटिंग के कुछ ओवर्स में खराब खेली थी.
धोनी ने पंजाब से हारकर रविंद्र जडेजा को बुरा सुना दिया!
बोलर्स से भी नाखुश हैं माही.
.webp?width=360)

धोनी ने कहा,
'हमें जो भी करना है, उसके लिए तैयार रहना होगा. बैटिंग के वक्त के आखिरी कुछ ओवर्स में हम 10-15 रन और बना सकते थे. हमारी बोलिंग को और कुशन की जरूरत थी. स्लोअर गेंदें थोड़ा ग्रिप कर रही थीं. हमारे बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं. मैं सोचता हूं कि 200 का स्कोर ठीक था लेकिन हमने दो खराब ओवर फेंके.'
धोनी ने ये भी कहा कि सारे हालात समझने के बाद भी उनकी टीम फायदा नहीं उठा पाई. धोनी बोले,
'हम हालात को अच्छे से जानते हैं. हमने अच्छी बोलिंग नहीं की. आप मैदान के छोटे हिस्से की ओर मार नहीं खाना चाहते. आपको देखना होगा कि समस्या क्या है. प्लान या उसका एग्जिक्यूशन. पतिराना ने बेहतरीन बोलिंग की. पहले छह ओवर्स में हम और बेहतर कर सकते हैं. बोलिंग के वक्त हमें अपनी लाइन का ध्यान रखना होगा.'
धोनी लास्ट के जिन ओवर्स का ज़िक्र कर रहे उनमें रविंद्र जडेजा और डेवन कॉन्वे ने बैटिंग की थी. जडेजा ने इस मैच में कुल दस गेंदें खेलीं. और एक भी बाउंड्री नहीं मार पाए. उन्होंने 10 गेंदों पर 12 रन का योगदान दिया. और धोनी के बयान से साफ है कि वह जड्डू के अप्रोच से नाखुश थे.
बात कॉन्वे की करें तो उन्होंने 52 गेंदों पर 92 रन की नाबाद पारी खेली. इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद उन्होंने कहा,
'जैसा कि मैंने इनिंग्स ब्रेक में कहा था, हमें लगा था कि जब विकेट हिट किया जाए तो यह थोड़ा स्लो है. लेकिन ईमानदारी से कहें तो यह एक अच्छा विकेट था. हमें लगा था कि 200 बहुत कॉम्पटिटिव स्कोर था. निराश हूं कि हम ये मैच हार गए. यह आसान नहीं होता. यह चीजें साधारण रखने की बात है, अपनी प्रोसेस पर टिके रहना और चीजों को कॉम्प्लिकेट ना करना.
T20 में थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है. मैं माइक हसी के साथ जितना हो सके, उतना नजदीक होकर काम करना चाहता हूं. उनके पास ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, बल्कि CSK के लिए भी बहुत सारा अनुभव है. उन्होंने यहां बहुत सारी क्रिकट खेली है. मुझे रुतुराज और अजिंक्य के साथ बैटिंग अच्छी लगती है. अजिंक्य के पास बहुत सारा अनुभव है. जब आप पार्टनरशिप बनाते हैं, तो इससे मदद मिलती है.'
मैच में धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर्स में ठीक 200 रन बनाए. कॉन्वे के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 37, जबकि शिवम दुबे ने 28 रन बनाए. जवाब में पंजाब ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया. उन्होंने 20 ओवर्स में छह विकेट खोकर 201 रन बनाए. प्रभसिमरन सिंह ने 42 और लियम लिविंगस्टन ने 40 रन का योगदान दिया.
वीडियो: विजय शंकर ने GT को एक और मैच जिताया, जनता बोली World Cup जिताएगा






















