The Lallantop

माही ने चेपॉक में दिखाया विंटेज रंग, राजस्थान से लड़कर हारी चेन्नई!

माही ने बहुत मारा.

Advertisement
post-main-image
चेपॉक में दिखे पुराने थला (फाइल फोटो)

महेंद्र सिंह धोनी की बेहतरीन पारी भी चेन्नई को जीत नहीं दिला पाई. चेपॉक में खेले गए IPL2023 के 17वें मैच में धोनी ने बेहतरीन बैटिंग की. लेकिन उनकी टीम फिनिशिंग लाइन के पास नहीं जा पाई. CSK के कप्तान के रूप में अपने 200वें मैच में धोनी ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चेन्नई के बोलर्स ने ठीकठाक शुरुआत की. राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल सिर्फ 10 रन बना पाए. हालांकि दूसरे ओपनर जॉस बटलर ने 52 रन की पारी खेली. नंबर तीन पर आए देवदत्त पडिक्कल ने 38 रन बनाए. जबरि अश्विन और हेटमायर ने 30-30 रन का योगदान दिया. राजस्थान की टीम ने 20 ओवर्स में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए.

चेन्नई के लिए आकाश सिंह, तुषार देशपांडे और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले. जबकि मोईन को एक विकेट मिला. जवाब में CSK की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. रुतुराज गायकवाड़ सिर्फ आठ रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद डेवन कॉन्वे और अजिंक्य रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी की. रहाणे 31 रन बनाकर आउट हुए. जबकि कॉन्वे ने 50 रन बनाए. रविंद्र जडेजा 15 गेंदों पर 25 जबकि एमएस धोनी 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद लौटे.

Advertisement

इससे पहले जब धोनी बैटिंग के लिए आए, तब चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंदों में 63 रन की जरूरत थी. धोनी और जडेजा ने मिलकर कोशिश की, लेकिन ये कोशिशें काफी नहीं थीं. और इन कोशिशों को नाकाम करने में रविचंद्रन अश्विन का बड़ा हाथ था. अश्विन अन्ना ने 16वें ओवर में सिर्फ़ चार रन दिए. इसके बाद 17वां ओवर लेकर युज़वेंद्र चहल आए. इस ओवर में धोनी और जडेजा मिलकर पांच रन ही जोड़ पाए.

अब बचे हुए तीन ओवर्स में CSK को 54 रन चाहिए थे. यानी अब इन्हें जिताने के लिए विराट से भी बड़े बैटर की जरूरत थी. और जैसा कि आप जानते हैं, विराट कोहली एक ही हैं. एडम ज़ैम्पा द्वारा फेंके गए 18वें ओवर में 14 रन बने. जबकि 19वें ओवर में 19 रन आए. आखिरी ओवर में जीत के लिए चेन्नई को 21 रन की जरूरत थी.

संदीप शर्मा ने लगातार दो वाइड गेंदें फेंकी. जबकि ओवर की पहली लीगल डिलिवरी पर कोई रन नहीं आया. धोनी ने इसके बाद लगातार दो छक्के जड़े. लगा कि वो मैच निकाल ले जाएंगे. लेकिन संदीप ने आखिरी तीन गेंदों में सिर्फ तीन रन दिए. और राजस्थान ने मैच जीत लिया.

Advertisement

वीडियो: एमएस धोनी को चेपॉक में पहली बार एंट्री लेते देख दंग रहे गए विदेशी

Advertisement