The Lallantop

धोनी की बैटिंग प्रैक्टिस से डरे दीपक चाहर, देखिए मजेदार वीडियो!

बेचारे दीपक को भागना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
धोनी की बैटिंग ने चाहर को डरा दिया (स्क्रीनग्रैब)

महेंद्र सिंह धोनी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान. आजकल बढ़िया फॉर्म में हैं. IPL में जब भी खेलने उतर रहे हैं, मजा ही आ जा रहा है. हालांकि 17 अप्रैल, सोमवार को RCB के खिलाफ़ उन्हें सिर्फ एक गेंद खेलने को मिली. और इसी वजह से फ़ैन्स धोनी की बैटिंग का लुत्फ़ नहीं उठा पाए. हालांकि इसके बाद भी धोनी की बैटिंग का एक वीडियो वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

धोनी के इस वायरल वीडियो में दीपक चाहर भी शामिल हैं. RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने टॉस जीतकर CSK को पहले बैटिंग के लिए बुलाया था. टीम के लिए डेवन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे ने बहुत बढ़िया बैटिंग की. कॉन्वे ने 45 गेंदों पर 83, रहाणे ने 37 और दुबे ने 52 रन बनाए.

इनकी पारियों के दम पर CSK ने 20 ओवर्स में 226 रन बनाए. और इसी पारी के दौरान साइडलाइंस पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. हैमस्ट्रिंग चोट के चलते चाहर आजकल टीम से किनारे हैं. और वह बेचारे आराम से डगआउट में बैठे थे. और तभी धोनी ने उनके सामने ही शैडो प्रैक्टिस शुरू कर दी.

Advertisement

धोनी मस्त बैटिंग की तैयारी करके आए. और चाहर के मुंह पर बल्ला घुमाने लगे. धोनी को देखकर लग रहा था कि उन्हें चाहर के होने ना होने से कोई फ़र्क ही नहीं पड़ रहा है. बेचारे चाहर, मुंह के पास घूमते बल्ले को देख खुद ही सीट से उठकर चले गए.

बात दें कि चाहर को IPL2023 के 12वें मैच में चोट लगी थी. वह मुंबई इंडियंस के खिलाफड अपने पहले ही ओवर में चोटिल हो गए थे. चाहर से पहले CSK के काएल जेमिसन और मुकेश चौधरी भी चोट के चलते इस सीजन नहीं खेल रहे. जबकि चाहर के साथ सिसांदा मगाला, सिमरजीत सिंह और बेन स्टोक्स भी चोटिल हैं.

Advertisement

हालांकि इसके बाद भी CSK की बोलिंग यूनिट ठीकठाक ही प्रदर्शन कर रही है. अनुभवी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बोलर्स का अच्छा इस्तेमाल कर रहे हैं. और उन्हें अच्छे रिजल्ट्स भी मिल रहे हैं.

वीडियो: सूर्यकुमार यादव बैटिंग में अपनी फॉर्म को ऐसे वापस लेकर आए

Advertisement