The Lallantop

धोनी ने 88 साल की फ़ैन के लिए जो किया, दिल जीत लेगा!

'हीरो बनाए नहीं जाते, वो पैदा होते हैं.'

Advertisement
post-main-image
मैदान के बाहर भी दिल जीत रहे हैं धोनी (ट्विटर, पीटीआई)

महेंद्र सिंह धोनी. इंडिया के अपने थला. धोनी आजकल खूब चर्चा में हैं. IPL में उनकी बैटिंग ने लोगों को फ़ैन बना रखा है. लोग लगातार धोनी की बात कर रहे हैं. और अब उन्हें बात करने के लिए एक और टॉपिक मिल गया है. अपने सरल स्वभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी 88 साल की एक फ़ैन से मुलाकात की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और यह मुलाकात खूब चर्चा बटोर रही है. साउथ इंडियन फिल्मों की अभिनेत्री और बीजेपी कार्यकर्ता खुशबू सुंदर ने इस बारे में ट्वीट किया,

‘हीरो बनाए नहीं जाते, वो पैदा होते हैं. धोनी ने ये प्रूव कर दिया. CSK के थला महेंद्र सिंह धोनी के गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. उन्हें मेरी 88 साल की सास से मुलाकात की. वह धोनी की बहुत बड़ी फ़ैन हैं और उनके अलावा किसी क्रिकेटर की ओर देखती तक नहीं. माही, आपने उनके जीवन में कई सालों की अच्छी सेहत और खुशियां भर दी हैं. इस बात के लिए मैं तुम्हें प्रणाम करती हूं. इसे संभव बनाने के लिए मैं चेन्नई सुपर किंग्स की आभारी हूं.’

Advertisement

धोनी पहले भी अपने स्वभाव के लिए चर्चा बटोर चुके हैं. इसी ट्वीट के जवाब में फ़ैन्स ने कई ऐसे वाकयों का ज़िक्र किया. धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह दो साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. अब वह सिर्फ़ IPL के दौरान एक्शन में दिखते हैं.

इस साल के IPL में माही एक बार फिर से विंटेज अंदाज में दिख रहे हैं. उन्होंने इस बरस कुछ ही गेंदें खेली हैं, लेकिन इन गेंदों में उनके इंटेंट ने लोगों को फिर से पुराना वक्त याद दिला दिया है. धोनी ने IPL2023 के चार मैच की तीन पारियों में 58 की ऐवरेज और लगभग 215 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 32 रन रहा. स्ट्राइक रेट के मामले में अभी तक सिर्फ़ दो प्लेयर्स माही से ऊपर हैं. पहले तो KKR के शार्दुल ठाकुर और दूसरे LSG के निकलस पूरन.

उन्होंने कोलकाता के मार्क वुड के एक ही ओवर में लगातार दो छक्के मारे थे. दुनिया के सबसे तेज बोलर्स में से एक, वुड के खिलाफ़ उनकी इस बैटिंग ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी. और फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ़ तो उन्होंने लगभग मैच ही पलट दिया था. लेकिन संदीप शर्मा ने बेहतरीन बोलिंग कर उन्हें रोक लिया. इस मैच के दौरान एक वक्त पर 2.2 करोड़ लोग जियो सिनेमा पर धोनी की बैटिंग देख रहे थे.

Advertisement

वीडियो: हार्दिक पंड्या और ऋद्धिमान साहा के कारनामे ने लोगों को धोनी की याद दिला दी!

Advertisement