The Lallantop

एमएस धोनी IPL 2026 में कब खेलेंगे? अब तो कोच ने भी अपडेट देने से किया इनकार

पांच बार की चैंपियन CSK, नौ मैचों में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर है. CSK के लिए समीकरण सीधा है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें अपने बचे हुए मैचों में से कम से कम चार मैच जीतने हैं.

Advertisement
post-main-image
महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ दिल्ली में ट्रैवल नहीं कर रहे हैं. (Photo-PTI)

एमएस धोनी IPL 2026 में कब खेलेंगे? यह सवाल अभी तक पहेली बना हुआ है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस इस सीजन की शुरुआत से ही धोनी का इंतजार कर रहे हैं. आधा सीजन बीत चुका है, पर धोनी के खेलने पर कोई क्लैरिटी नहीं है. न ही यह इंतजार जल्दी खत्म होता दिख रहा है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले मैच में भी धोनी की वापसी के आसार नहीं है. जब टीम के कोच से इसे लेकर अपडेट मांगा गया, तो उन्होंने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
धोनी नहीं गए दिल्ली

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ दिल्ली में ट्रैवल नहीं कर रहे हैं. वह चेन्नई में ही हैं और वहां रिहैब कर रहे हैं. धोनी टीम के साथ नेट सेशन में तो नजर आ रहे थे, ट्रैवल भी कर रहे थे लेकिन मैच के दौरान डगआउट में नहीं दिख रहे थे. धोनी शायद अब पूरी तरह अपने रिहैब पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने दिल्ली ट्रैवल न करने का फैसला किया.

दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच एरिक साइमंस से धोनी को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा, 

Advertisement

MS Dhoni के बारे में कोई भी अपडेट देना मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात है. वह अभी हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है. जब वह रेडी होंगे, तब वह खेलेंगे. और उन्हें खुद पता है कि वह खेलने के लिए कब रेडी होंगे. वह टीम के साथ ट्रैवल नहीं कर रहे हैं.

चेन्नई का समीकरण

पांच बार की चैंपियन CSK, नौ मैचों में चार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर है. CSK के लिए समीकरण सीधा है. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें अपने बचे हुए मैचों में से कम से कम चार मैच जीतने हैं. 

यह भी पढ़ें- IPL में ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ रुकेगा! BCCI बनाने जा रहा है सख्त नियम 

Advertisement

CSK के लिए एक अच्छी बात यह रही है कि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से पिछले दो मैचों में रन आए हैं. उन्होंने दोनों ही मैच में फिफ्टी लगाई है. टीम के संजू सैमसन, उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ी भी रंग में दिखे हैं. लेकिन स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं. 

दुबे ने अपनी हिटिंग पावर की झलक तो दिखाई है, लेकिन वह टीम के लिए लगातार ऐसी पारियां नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने आठ पारियों में 140 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 150 रन बनाए हैं.

दूसरी ओर, ब्रेविस को IPL 2026 में अभी तक अपनी लय नहीं मिल पाई है. वो साइड स्ट्रेन के कारण शुरुआती कुछ मैच नहीं खेले थे. उन्होंने चार पारियों में केवल 64 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 16 और स्ट्राइक रेट 121 रहा है.

वीडियो: सुनील नारायण के IPL में 200 विकेट पूरे, रिकॉर्ड लिस्ट में और कौन शामिल?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement