The Lallantop

IPL 2019 की तैयारी कैसी है, धोनी ने एक शॉट मार के ही बता दिया

23 मार्च को टूर्नामेंट का पहला मैच धोनी और कोहली की टीमों के बीच है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
महेंद्र सिंह धोनी. इंडियन विकेटकीपर बैट्समैन जिन्हें अक्सर देश का सबसे बेहर्रीन कप्तान भी कहा जाता है. इसके साथ ही वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और उसकी कप्तानी भी करते हैं. ये सब फ़र्जी की बातें हैं. असल में धोनी के लिए इससे घटिया इंट्रो नहीं हो हो सकता. क्यूंकि क्रिकेट के लिए धोनी इस सब से बहुत ऊपर हैं. खैर, मुद्दे की बात ये है कि एम एस धोनी चेन्नई की बाकी टीम के साथ चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे थे. इस दौरान मैदान में कम से कम 30 हज़ार की भीड़ मौजूद थी. प्रैक्टिस में ही धोनी ने कई बड़े शॉट्स लगाए जो पब्लिक को लहालोट कर गए. धोनी एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी करते दिखेंगे और इस आईपीएल के बाद होने वाला वर्ल्ड-कप उनका आख़िरी इंटरनेशनल कार्यक्रम माना जा रहा है. हालांकि धोनी अपने ज्यादती फ़ैसले बेहद सन्नाटे भरे माहौल में लेते हैं इसलिए ये सभी बातें अभी तुक्का मात्र हैं. इस वक्त का सत्य यही है कि धोनी आईपीएल में खेलते हुए दिखेंगे और आप किसी भी टीम को सपोर्ट अक्र्ते हों, धोनी के लम्बे-लम्बे छक्कों को देखकर ज़रुर ख़ुशी से भर जायेंगे. फ़िलहाल एक ट्विटर यूज़र के अपलोड किये हुए इस वीडियो को देखिये जिसमें धोनी चेपॉक की छत पर गेंद को पहुंचा रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement