The Lallantop

U-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में अशफाक ने तोड़ा 400 मी‍टर का नेशनल रिकॉर्ड!

U-20 World Athletics Championship : भारत के युवा स्प्र‍िंटर Mohammed Ashfaq ने 400 मीटर का अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया. हीट में चौथे नंबर पर रहते हुए उन्होंने सेमीफाइनल रेस में जगह बना ली.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद अशफाक ने U-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स में 400 मी‍टर दौड़ का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया. (फोटो-X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय जूनियर एथलीट मोहम्मद अशफाक ने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में 400 मीटर की हीट में 45.81 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
  • ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल ने कुल 39 मेडल जीते थे, जिससे युवा एथलीट्स के प्रदर्शन को बढ़ावा मिला है और वे उसी लय को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • पहले दिन के प्रदर्शन के बाद, भारतीय टीम ने मोहम्मद अशफाक की तेज़ दौड़ और बसंत की हाई जंप के आधार पर अगले इवेंट्स के लिए मजबूत तैयारी की संभावनाएं बढ़ा दी हैं।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय दल ने 39 मेडल जीते. सीनियर एथलीट्स ने जो माहौल बनाया, अब देश के युवा एथलीट्स उसी लय को आगे बढ़ा रहे हैं. वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के पहले ही दिन भारतीय जूनियर एथलीट्स ने दो बड़े कारनामे किए. ट्रैक पर मोहम्मद अशफाक ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाया, तो फील्ड पर बसंत ने हाई जंप के फाइनल में जगह पक्की कर ली.

Advertisement
अशफाक ने अपनी रफ्तार का दिखाया दम

पहले दिन की महफिल अगर किसी एक खिलाड़ी ने लूटी, तो वो हैं मोहम्मद अशफाक. 400 मीटर की हीट में फुल कॉन्फिडेंस के साथ दौड़ते हुए उन्होंने 45.81 सेकेंड का समय निकाला. अमेरिका के जेडन डेलियन (45.63 सेकेंड) के ठीक पीछे दूसरे नंबर पर रहे. इस रेस में अशफाक ने अपना ही अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उन्होंने इसी सीज़न 46.05 सेकेंड के साथ ये रिकॉर्ड बनाया था. अब अशफाक ने अपनी ही लकीर को बड़ा करते हुए ज़बरदस्त टाइमिंग के साथ सेमीफाइनल में एंट्री मार ली. दिलचस्प बात ये है कि क्वालीफाई करने वाले सभी एथलीट्स में उनकी टाइमिंग ओवरऑल चौथे नंबर पर रही.

बसंत भी हाई जंप के फाइनल में 

ट्रैक पर अशफाक ने जलवा बिखेरा. वहीं, फील्ड इवेंट्स में भारत की उम्मीदों को हाई जंपर बसंत ने आसमान छुआया. बसंत ने गजब की लय दिखाई. 2.00 मीटर, 2.05 मीटर और 2.10 मीटर की ऊंचाई उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में बिना किसी गलती के क्लियर कर ली. इसके बाद 2.14 मीटर का मार्क उन्होंने दूसरे प्रयास में हासिल किया. हालांकि, कोई भी एथलीट 2.21 मीटर का ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क नहीं छू सका. लेकिन, बसंत का ये प्रदर्शन उन्हें ओवरऑल 11वें नंबर पर रखते हुए फाइनल में पहुंचाने के लिए काफी था.

Advertisement

ये भी पढ़ें : 19 साल के विंगर पर 1535 करोड़ का दांव! कौन हैं यान डियोमांडे, जिनके लिए रीयल मैड्रिड ने खोले खजाने?

मिक्स्ड इमोशंस वाला रहा दिन

हालांकि, बाकी एथलीट्स कुछ खास नहीं कर सके. इसके कारण, पहला दिन ओवरऑल मिक्स्ड इमोशंस वाला रहा. भारतीय कैंप को कुछ निराशा भी हाथ लगी. मेंस ट्रिपल जंप में पी. रॉयशन और धनुष राज क्वालीफिकेशन राउंड को पार नहीं कर सके. दोनों 25वें और 34वें नंबर पर रहे. वहीं, विमेंस 400 मीटर हर्डल्स में तनु चौधरी का सफर भी शुरुआती हीट में ही खत्म हो गया. वो ओवरऑल 28वें स्थान पर रहीं.

ओवरऑल बात करें तो, निश्चित तौर फील्ड के कुछ इवेंट्स में निराशा हाथ लगी.  लेकिन, पहला दिन पूरी तरह से मोहम्मद अशफाक के नाम रहा. उनकी रफ्तार और बसंत की छलांग ने U-20 चैंपियनशिप के आने वाले अहम इवेंट के लिए भारत का सॉलिड मोमेंटम सेट कर दिया है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पदक की उम्मीदें और पुख्ता होंगी.

Advertisement

वीडियो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चौथे स्थान पर रहा भारत, CWG मेडल्स के क्या मायने?

Advertisement