नए मंत्रियों पर क्रिमिनल केस: लेफ्ट टॉप पर, बीजेपी सबसे साफ
असम विधानसभा चुनावों में जीती बीजेपी की सरकार के किसी मंत्री के खिलाफ गंभीर क्रिमिनल केस नहीं है. वहीं केरल में बनी नई लेफ्ट सरकार में 17 के खिलाफ केस दर्ज हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
हाल ही में तीन राज्य विधानसभा चुनावों से गुजरे हैं. नई सरकारें बनी हैं. तमिलनाडु में जे. जयललिता के नेतृत्व में एआईएडीएमके की, असम में बीजेपी के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की और केरल में पिनराई विजयन की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट वाली सरकार. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) नाम के एक समूह ने इन सभी सरकारों के मंत्रियों के शपथ पत्रों का विश्लेषण किया है. सार्वजनिक छवि के उलट आपराधिक मामलों में केरल की लेफ्ट सरकार टॉप में है. यहां कुल 19 मंत्री हैं. इनमें से 17 के खिलाफ केस दर्ज हैं. तीन पर गंभीर मामले हैं. वहीं असम में बीजेपी के 11 मंत्रियों में सिर्फ एक के खिलाफ आपराधिक मामला है और वो भी गंभीर नहीं है. तमिलनाडु में जयललिता सरकार के 29 मंत्रियों में से 8 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से चार मर्डर जैसे गंभीर मामलों में आरोपी हैं. सबसे ज्यादा करोड़पति तमिलनाडु की सरकार में हैं. इनकी संख्या 24 है. इनकी औसत संपत्ति 8.55 करोड़ है. मुख्यमंत्री जे. जयललिता 113.73 करोड़ के साथ सबसे आगे हैं. उनके बाद वीरामणि के.सी. हैं जिनकी संपत्ति 27 करोड़ है. इस मामले में असम की सरकार भी पीछे नहीं. इनके कुल 11 में से 9 मंत्री करोड़पति हैं. सभी की औसत संपत्ति 2.67 करोड़ है. केरल सरकार के 5 मंत्री करोड़पति हैं. लेफ्ट सरकार के सभी 19 मंत्रियों की औसत संपत्ति 38 लाख है. एडीआर ने मंत्रियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी देखी है. पाया गया है कि असम सरकार के 9 मंत्री ग्रेजुएशन से ज्यादा शिक्षा वाले हैं और दो सिर्फ 12वीं पास हैं. वहीं केरल सरकार के 13 मंत्री ग्रेजुएट हैं या उससे ज्यादा शिक्षा वाले हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















