"वाह... अगर ये टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत नहीं है तो सबसे बड़ी जीतों में से एक जरूर है. यहां यूके में मेरे चेहरे पर अंडा पड़ा है. लेकिन मुझे इस स्किल और कैरेक्टर से प्यार है जो कि भारत में भरपूर मात्रा में मौजूद है. वैसे शुभमन गिल और ऋषभ पंत भविष्य के सुपरस्टार हैं."https://twitter.com/MichaelVaughan/status/1351436447161704448 चौथे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया बता दें कि टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेलने उतरीं दोनों टीमें 1-1 के स्कोर पर थीं. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 369 रन भी बनाए. इसके बाद बारी थी भारत की जो अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रहा था लेकिन टीम इंडिया ने जीवटता दिखाई और खेल का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर खेल प्रेमी आखें खोले देखता रह गया. टीम इंडिया ने वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर के बीच हुई सातवें विकेट की साझेदारी की मदद से 336 रन बना दिए. ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी पारी में 33 रनों की बढ़त थी. उसकी दूसरी पारी 294 रनों पर खत्म हुई. भारत को जीत के लिए 328 रन बनाने थे. भारत की ओर से रोहित शर्मा 7 रन बना कर आऊट हो गए लेकिन शुभमन गिल ने 91 रन बनाए, पुजारा ने 56 रन बनाए और ऋषभ पंत ने 89 रन बनाए. भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए और मैच के साथ साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली.
इंडिया के हारने की भविष्यवाणी की थी, अब मुंह पर अंडा फोड़ रहे माइकल वॉन
ट्वीट करके क्या बोले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान?
Advertisement

माइल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी की थी. फोटो- ट्विटर
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में चारों टेस्ट मैच हार जाएगी, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पहले ये बात कही थी. लेकिन अब वो टीम इंडिया की तारीफों के कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं. पिछले दो दिनों से वो भारतीय टीम की प्रशंसा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत के खिलाड़ी चोटिल होने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. और ये तारीफ की बात है. अब उन्होंने ट्वीट करके भारत की जीत को टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत बताया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















