The Lallantop

मुंबई इंडियंस टीम को चैम्पियन बनाने के लिए साउथ अफ्रीका से आ रहा है दिग्गज

पहले भी IPL में कोच की भूमिका निभा चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
मुंबई इंडियंस की टीम (FILE)

IPL के पिछले दो सीज़न की नाकामियों के बाद मुंबई इंडियंस अगले सीज़न की तैयारियों में जुट गई है. टीम ने कोचिंग और मैनेजमेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है. दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज़ विकेटकीपर मार्क बाउचर (Mark Boucher) टीम के नए कोच बने हैं. पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ बाउचर ने महेला जयवर्धने की जगह ली है. जिन्हें मुंबई फ्रैंचाइज़ ने अपना ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बाउचर फिलहाल साउथ अफ्रीकी टीम के कोच हैं और उन्होंने T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद इस पद को छोड़ने का ऐलान कर दिया है. बाउचर इससे पहले भी IPL में कोच की भूमिका में नज़र आ चुके हैं. वो साल 2016 में KKR के विकेटकीपिंग कोच रह चुके हैं. MI के हेड कोच की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद बाउचर ने अपनी खुशी ज़ाहिर की है. उन्होंने मुंबई टीम के हेड कोच चुने जाने को अपना सौभाग्य बताया है.

Advertisement
#Boucher ने जताई खुशी

मार्क बाउचर के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने खुद को दुनिया के सबसे सफल स्पोर्ट्स फ्रैंचाइज में से एक के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने इस पद के लिए चुने जाने के बाद कहा,

‘MI के हेड कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है. मैं इस नई चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हूं. एक फ्रैंचाइज़ के तौर पर टीम के इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें निश्चित रूप से दुनिया का सबसे सफल खेल फ्रैंचाइज़ बनाया है. टीम काफी मज़बूत है और इसमें कई बेहतरीन प्लेयर्स हैं. मेरी कोशिश टीम को और आगे ले जाने की है.’

बाउचर को साल 2019 में साउथ अफ्रीका का हेड कोच नियुक्त किया गया था. उनके नेतृत्व में टीम ने 11 टेस्ट, 12 वनडे और 23 T20 मैच में जीत हासिल की है. हालांकि टीम कोई भी ICC इवेंट जीतने में नाकामयाब ही रही. 

Advertisement
#Mumbai फ्रैंचाइज़ का हुआ विस्तार

मुंबई फ्रैंचाइज़ के अंदर अब ग्लोबल टीम्स भी शामिल हो चुकी हैं. IPL के अलावा इस फ्रैंचाइज़ के पास इंटरनेशनल T20 लीग में MI अमीरात और MI केपटाउन टीम का भी मालिकाना हक़ है. इस वजह से टीम मैनेजमेंट ने ऐसी टीम का गठन करने का फैसला किया है, जो तीनों टीम्स की देखरेख कर सके. इस वजह से मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ने ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया है. 

आसान भाषा में कहें तो जयवर्धने को फ्रैंचाइज़ की तीनों टीम्स के प्रदर्शन को बेहतर करने की ज़िम्मेदारी दी गई है. वहीं जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट बनाया गया है. जयवर्धने दुनिया भर में इस फ्रैंचाइज़ टीम में सही संतुलन बनाए रखने के लिए सभी हेड कोच के साथ मिलकर काम करेंगे.

शाहीन अफरीदी को लेकर शाहीद अफरीदी ने पीसीबी पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement