The Lallantop

इजरायल ने लेबनान पर बरसाए बम, 18 की मौत, खबर आते ही ईरान-अमेरिका बातचीत रद्द

अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में 19 जून को जो बातचीत होनी थी वो रद्द हो गई है. ईरान ने कहा है कि अमेरिका पहले लेबनान पर हमले रुकने की गारंटी दे, तभी आगे की बातचीत होगी.

Advertisement
post-main-image
इजरायली हमले के बाद दक्षिण लेबनान में तबाह हुआ एक घर (PHOTO- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इजरायली सेना ने दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में हिजबुल्लाह के 80 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 18 लोग मारे गए हैं।
  • ईरान-वैश्विक अमेरिका के बीच हुए MOU के बाद भी हिजबुल्लाह द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के कारण इजरायल ने हमले जारी रखे।
  • लेबनान में इजरायली हमलों के चलते ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता रद्द हो गई है और ईरान ने सीजफायर पूरा न होने तक अपने वादे पर काम न करने का संकेत दिया है।

इजरायल ने दक्षिण लेबनान में फिर हमला किया है, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है. इजरायली सेना के मुताबिक ये हमले हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किए जा रहे हैं. ईरान-अमेरिका के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग यानी MoU साइन होने के बाद ये दूसरी बार है जब इजरायल ने लेबनान पर हमला किया है. 18 जून, गुरुवार को फ्रांस में ईरान-अमेरिका के बीच ये MOU साइन हुआ. इसकी सबसे अहम शर्त ये थी कि लेबनान सहित जितने भी मोर्चों पर जंग चल रही है, सभी को तत्काल रोका जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेबनान में हो रहे इजरायली हमलों के कारण स्विट्जरलैंड में होने वाली ईरान-अमेरिका शांति वार्ता रद्द कर दी गई. ईरानी मीडिया ने बताया कि जब तक लेबनान में सीजफायर नहीं हो जाता, तब तक ईरान अपने वादे के मुताबिक काम नहीं करेगा.

undefined

Advertisement
‘हमने हिज्बुल्लाह को निशाना बनाया’

इजराइली सेना (IDF) ने कहा है कि उसने गुरुवार रात से अब तक दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 80 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें हिज्बुल्लाह के दर्जनों लड़ाके मारे गए हैं. इजरायली सेना ने यह भी कहा कि ये हमले इसलिए किए गए क्योंकि हिज्बुल्लाह ने लगातार कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. इजरायली सेना के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने रात भर दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए और ये हमले अभी भी जारी हैं.

(यह भी पढ़ें: ईरान आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिकी ब्लॉकेड खत्म, लेकिन US Navy तैनात रहेगी)

MOU साइन करने के बाद, प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका को लेबनान, हिज्बुल्लाह और इजरायल सहित सभी मोर्चों पर पूरी तरह से सीजफायर की उम्मीद है. ट्रंप ने इस बारे में ट्रुथ सोशल पर लिखा,

Advertisement

‘हम मिडिल ईस्ट में सभी लोगों से आग्रह करते हैं कि वे हमारी बातचीत को सुचारू रूप से आगे बढ़ने देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें.’

समझौता होते ही लेबनान पर हमला

समझौते पर साइन होने के बाद पहला हमला दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों के रूप में हुआ. इस हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए. ये हमले अमेरिका और ईरान के बीच एक अंतरिम समझौते पर साइन होने के कुछ ही समय बाद हुए, जिसमें लेबनान सहित सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करने की बात कही गई थी.

वीडियो: US-ईरान डाल के खिलाफ है इजरायल, जेडी वेंस ने इजरायली मंत्रियों को खूब सुनाया

Advertisement