IPL 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस के बैकरूम स्टाफ में बड़ा बदलाव किया गया है. टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब फ्रैंचाइज़ ने उन्हें दूसरी जिम्मेदारी सौंप दी है. वहीं टीम के क्रिकेट डायरेक्टर जहीर खान की भी जिम्मेदारी में बड़ा बदलाव किया गया है.
जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ने ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किया है. आसान भाषा में कहे तो जयवर्धने को फ्रैंचाइज़ की तीनों टीम्स के प्रदर्शन को बेहतर करने की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं जहीर खान को ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट बनाया गया है. यानी अब वो और बड़े लेवल पर खिलाड़ियों को बेहतर करने और उनकी प्रतिभा निखारने के लिए काम करेंगे. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीकी कोच मार्क बाउचर को टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है.
मुंबई इंडियंस ने जयवर्धने और ज़हीर खान को सौंपे बड़े रोल्स, अब ये काम करेंगे दिग्गज!
MI को मिलेगा नया कोच.


मुंबई फ्रैंचाइज़ के अंदर अब ग्लोबल टीम्स भी शामिल हो चुकी है. IPL के अलावा इस फ्रैंचाइज़ के पास इंटरनेशनल T20 लीग में MI अमीरात और MI केपटाउन टीम का भी मालिकाना हक़ है. इस वजह से टीम मैनेजमेंट ने ऐसी टीम का गठन करने का फैसला किया है, जो तीनों टीम्स की देखरेख कर सके.
ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस नियुक्त किए गए जयवर्धने दुनिया भर में ग्रुप के क्रिकेट संचालन में सीनियर नेतृत्व प्रदान करेंगे, जिसमें रणनीति बनाने से लेकर हाई परफॉर्मेंस इको-सिस्टम बनाना भी शामिल है.
इसके अलावा टीम में सही संतुलन बनाए रखने के लिए वो सभी हेड कोच के साथ मिलकर काम करेंगे. जयवर्धने ने अपनी नई भूमिका में पहले ही काम शुरू कर दिया है. ESPN Cricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक मार्क बाउचर के साथ बातचीत भी हुई है, जिन्हें MI केपटाउन का कोच बनाया जाना लगभग तय है.
वहीं जहीर खान क्रिकेट डेवलपमेंट के ग्लोबल हेड के रूप में खिलाड़ियों को निखारने का काम करेंगे. इसके अलावा दुनियाभर के टैलेंटेड प्लेयर्स की पहचान कर MI को मजबूत टीम बनाने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी.
उन्होंने अपनी नई भूमिका को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा,
# सफल कोच रहे Jayawardene‘एक खिलाड़ी और कोचिंग टीम के सदस्य के रूप में मुंबई इंडियंस मेरे लिए घर रहा है. मैं ग्लोबल नेटवर्क के सभी शेयरहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं. ताकि टैलेंटेड प्लेयर्स का पता लगाकर उन्हें MI परिवार में शामिल किया जा सके.’
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद महेला जयवर्धने IPL इतिहास के दूसरे सबसे सफल कोच रहे हैं. जयवर्धने की कोचिंग के दौरान मुंबई की टीम छह सीज़न में तीन बार प्लेऑफ में पहुंची. और इस दौरान उन्होंने तीनों बार खिताब जीता. वहीं स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व में चेन्नई चार बार टाइटल जीत चुकी है.
T20 वर्ल्ड कप की टीम में संजू सैमसन के ना होने पर आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)




.webp?width=120)



