The Lallantop

'कोच साहब, मुस्कान जंच रही', धोनी के कॉम्प्लिमेंट पर गौतम गंभीर ने भी जवाब दिया

भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने भी इंस्टाग्राम पर खास मेसेज लिखा.

Advertisement
post-main-image
एमएस धोनी और गौतम गंभीर 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थे. (Photo-PTI)

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की तीसरी बार टी-20 विश्वकप की जीत ने सबको खुश कर दिया है. यही खुशी है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी 603 दिन बाद भारतीय टीम को बधाई देने इंस्टाग्राम पर लौट आए. भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए खास मेसेज लिखा. उन्होंने टीम इंडिया को बधाई दी लेकिन माहौल लूट लिया हेड कोच गौतम गंभीर को दिए उनके एक ‘स्पेशल’ कॉम्प्लिमेंट ने. धोनी की इस 'तारीफ' पर गौतम गंभीर ने भी जवाब दिया है और इस 'वार्तालाप' से दोनों ही के फैन्स फूले नहीं समा रहे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
धोनी ने गौतम गंभीर के लिए दिया मैसेज

भारत के लगातार दूसरी बार विश्वकप जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने तकरीबन 603 दिन बाद इंस्टाग्राम पर वापसी की. उन्होंने टीम इंडिया की वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा,

"अहमदाबाद में इतिहास रचा गया. टीम और सपोर्ट स्टाफ को और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैंस को बहुत-बहुत बधाई. आप सभी को खेलते देखना बेहद सुखद रहा. कोच साहब, (गौतम गंभीर) आप पर मुस्कान बहुत जंच रही है. जोश और मुस्कान का मेल कमाल का है. बहुत बढ़िया. आनंद लीजिए दोस्तों (बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है. चैंपियन बॉलर!)''

Advertisement
गंभीर के कॉमेंट ने जीता दिल

धोनी की तारीफ के बाद ‘कोच साहब’ यानी गौतम गंभीर भी पीछे नहीं रहे. इसी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए उन्होंने लिखा,

“और मुस्कुराने की कितनी अच्छी वजह है. आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.”

धोनी और गंभीर का ये ‘याराना’ फैंस को काफी पसंद आया. महज दो घंटे में ही गंभीर के कॉमेंट को 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले और कई लोगों ने इस कॉमेंट पर रिप्लाई भी किया. 

Advertisement

बता दें कि भारत ने रविवार, 8 मार्च को टी-20 विश्वकप के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को भी याद किया. उन्होंने कहा,  

''सबसे पहले मुझे लगता है कि मुझे यह ट्रॉफी राहुल (द्रविड़) और फिर लक्ष्मण को समर्पित करनी चाहिए. क्योंकि राहुल ने भारतीय क्रिकेट को इतनी अच्छी हालत में रखने के लिए जो कुछ किया है, मुझे उनके समय में किए गए हर काम के लिए उन्हें धन्यवाद देना होगा."

.
धोनी की पोस्ट पर गंभीर का कॉमेंट.
गंभीर ने द्रविड़-आगरकर को दिया श्रेय

बता दें कि राहुल द्रविड़ जब मुख्य कोच थे तब भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में 2024 में टी-20 विश्व कप जीता था. वहीं लक्ष्मण ने BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई है. टीम तैयार करने में चयन समिति के अध्यक्ष अजित आगरकर के असर की भी गंभीर ने तारीफ की. उन्होंने कहा, 

‘‘उन्हें बहुत बुराई झेलनी पड़ती है और उन्होंने जितनी ईमानदारी से काम किया है वह काबिले-तारीफ है.’’  

यह भी पढ़ें- गावस्कर ने सूर्या से किया वादा निभाया, वर्ल्ड कप जीतने के बाद खूब झूमे लिटिल मास्टर 

बता दें कि गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. फिर उसी साल टीम इंडिया एशिया कप जीतने में कामयाब रही और अब सूर्या एंड कंपनी ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया. गौतम गंभीर इकलौते ऐसे भारतीय हेड कोच हैं, जिनके साथ टीम इंडिया ने बैक टू बैक दो आईसीसी ट्रॉफी जीती है.

वीडियो: T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतियों ने ऐसे मनाया जश्न, नज़ारा देख दिल खुश हो जाएगा!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement