
211 सीटें TMC की, पश्चिम बंगाल ममता का
लेफ्ट 'हार के कारणों की समीक्षा' मोड में, ममता लेंगी 27 को शपथ.
Advertisement

फोटो - thelallantop
18:43 बंगाल हो गया TMC का. 211 सीटें TMC की भईं, और पूरा बंगाल ममता का. लेफ्ट के हिस्से 76 सीटें आईं हैं. बीजेपी को 6 सीटें और अन्य को एक सीट मिली है. लड्डू खाइए. 15:37: TMC 137 सीटों पर आगे है और 75 सीटें जीत चुकी है. जितनी सीटें TMC अकेले जीत चुकी है लेफ्ट वाला कुनबा मिल जुलकर उतने में खेल पा रहा है. 75 सीटों का हाल ये है कि 57 पर लेफ्ट वाले आगे हैं और 18 जीत चुके हैं. बीजेपी 3 जीती है और 3 पर आगे है. ममता बनर्जी अपनी सीट जीत चुकी हैं. इनने नेताजी के पोते चंद्राकुमार बोस को धरधौंसा है. सूर्यकांत मिश्रा हार गए हैं. ये लीडर होते थे, अपोजिशन के. लक्ष्मीरतन शुक्ला भी जीत गए. क्रिकेटर थे न. रूपा गांगुली भी हार गईं हैं, बीजेपी से थीं. 14:22: अब तो TMC वालों के तालू में बूंदी के लड्डू का डालडा भी चिपक चुका है. 30 सीटों पर जीत चुके हैं. तिगडित-तिगडित करते बाकी 183 सीटों को भी जीतने बढ़ रहे हैं. लेफ्ट और उनके भाई-बंधू 2 गो सीट जीते हैं. 71 पर उम्मीद से हैं. बीजेपी का खाता खुला है, एक सीट जीत गई है. 6 पर आगे हैं. निर्दलीयों को भी एक सीट मिल रही है. 12:03: ममता दी प्रेस कांफ्रेस कर रही हैं. बोलीं लोगों को भटकाने और भय का माहौल बनाने की कोशिश हो रही थी. लेकिन उनने बिन डरे शांति से वोट दिया है. https://twitter.com/ANI_news/status/733183071701192705 11:56: टीएमसी 6 सीटें जीत चुकी हैं. 212 पर अब भी आगे है. कुल जमा 218 सीटें हुईं. लेफ्ट वाले और उनके संगी साथी 68 सीटों पर आगे हैं. बीजेपी के पास 8 सीटें हैं. बीजेपी वाले अगर इतनी सीट जाते हैं तो निसान अरमाडा में विधानसभा जा सकते हैं. 11:28: पश्चिम बंगाल में पांच सीटें जीत गई है TMC. 209 पर आगे है. बीजेपी 10 सीट पर आगे है. मोदी जी ने ममता दी को कॉल किया, दी को बधाई-वधाई दी. 11:00: जो होना था हो चुका. 214 सीटों पर TMC आगे है. लेफ्ट बुहार-निथार कर 70 सीटें हेंच पाई है. 10 सीटों पर बीजेपी आगे है. ममता दी इतनी सीटों का क्या करेंगी? चाहें तो लगे हाथ पुडुचेरी में भी सरकार बना लें ;) 10:32: दो सैकड़े और एक दर्जन. 212 सीटों पर TMC आगे है. आगे है माने आगे बहुत आगे है. 68 पर लेफ्ट वाला गठबंधन आगे है. बीजेपी नौ सीटों पर आगे है. 10:27: TMC ने दोहरा शतक मार दिया है. जो लोग ममता बनर्जी को विराट कोहली बता रहे थे, अब TMC को रोहित शर्मा कहकर पुकार सकते हैं. 10:20: ममता बनर्जी ने भबानीपुर में चंद्रा बोस को हौंक दिया है. 3000 सीटों से आगे चल रही हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/733157543174934528 10:13: LEFT लिटरली पीछे 'छूट' गई. 69 सीटें हैं कुल मिलाकर. TMC की 194 सीटें हैं. पर असल दहकुच्च तो मची है 'भबानीपुर' में. बीजेपी के चंद्रा बोस और ममता बनर्जी में आखिरी मौके तक 158 सीटों का छुआता बचा था. https://twitter.com/ANI_news/status/733153674579611651 10:00: घड़ी में 10 बजे हैं. और सीपीआईएम के बारह. 23 सीटों पर आगे हैं. ममता दी की पार्टी उनसे 6.91304347826 गुना आगे हैं. 227 में 159 सीटों पर. 09:55: ठंडा-ठंडा कूल-कूल घर घर तृणमूल ममता दी के घर के बाहर यही नारे लग रहे हैं. TMC 142 सीटों पर आगे हैं, रुझान आए हैं 201 सीटों के. कांग्रेस 26 पर आगे है. सीपीआईएम 20 पर. भाजपा को उतनी ही सीटों पर बढ़त मिली है, जितनी एक ओवर में गेंदें होती हैं. 09:48: नहा लिए? आप नहा लीजिए. क्योंकि वहां सीपीआईएम पर घड़ों पानी पड़ चुका है. 294 निर्वाचन क्षेत्रों में से 180के रुझान आ रहे हैं. टीवी वाले बालक कह रहे हैं, TMC को तो बहुमत मिल गया. 128 सीटों पर आगे हैं. लग रहा है विराट कोहली उनकी तरफ से बैटिंग करने आए हैं. शतक के बाद भी थुर रहे हैं. 09:33 294 निर्वाचन क्षेत्रों में से 114 की सुगबुगी आ रही है. कांग्रेस एक दर्जन सीटों पर आगे है. सीपीआईएम भी एक दर्जन सीटों पर आगे है. सीपीआई और सीपीआईएम में फर्क होता है. इस बार ये 'दर्जन' का है क्योंकि सीपीआई सिर्फ एक सीट पर आगे है. बीजेपी उतनी ही सीटों पर आगे है. जितनी मोटरसाइकल पर होती हैं. माने दो. TMC का नया नारा दीदी नहीं है दादा है होना चाहिए. काहे के वो सबसे ज्यादा 83 सीटों पर आगे है. 09:26: बाइचुंग भूटिया हैं न. खिलाड़ी फुटबॉल वाले. वो TMC लीडर भी हैं, CPIM के अशोक भट्टाचार्य को 1373 गोलों सॉरी वोटों से पीछे छोड़ आए हैं. बाकी 294 सीटों में 87 का अपडेट है. जिसमें TMC 67 पर आगे है. CPI 7 और बीजेपी दो सीट पर आगे है. 

Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















