
हादसे के बाद मैच रोकना पड़ा.
बात थर्ड इनिंग के 29वें ओवर की है. वेस्टइंडीज बैटिंग कर रही थी. उसका स्कोर 82 रन था और 9 विकेट गिर चुके थे. 29वें ओवर की चौथी बॉल पर गैब्रियल ने लॉन्ग ऑन की तरफ एक उठा कर शॉट खेला. वहां खड़े थे कुशल परेरा. वो कैच लेने के लिए उछले और गिरे जाकर सीधा वहां लगे ऐड वाले बोर्ड पर. कैच तो हाथ नहीं आई मगर वो बुरी तरह से चोटिल हो गए. वहीं गिर पड़े. दर्द से कराहने लगे. उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि मौके पर तुरंत एंबुलेंस मंगाई गई. उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया. अस्पताल भिजवाया गया, जहां वो भर्ती हैं. इसके साथ ही तुरंत मैच भी रोक दिया गया था. डिनर ब्रेक घोषित कर दिया गया था. देखें कैसे ये हुआ-
बताया जा रहा है कि परेरा की छाती और चेहरे पर चोट लगी है. चोटिल होने के कारण वो चौथी इनिंग में ओपन करने भी नहीं आ पाए. ओपनिंग करने दनुष्का और महेला उदवट्टे आए. इस मैच या अगले मैच तक वो फिट होंगे, इस पर भी अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. कोई ऑफिशियल सूचना भी अब तक जारी नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें-
इंडिया-पाक मैच में फिक्सिंग के बारे में ख़ुलासा करने वाले खिलाड़ी पर ही खतरा आ गया है
जब कपिल देव ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद वेस्ट इंडीज़ टीम से शराब उधार मांगकर जश्न मनाया























