The Lallantop

KKR कैप्टन ने टॉस पर कहा डेब्यू करेगा 19 साल का लड़का, फिर प्लेइंग XI से बाहर कर दिया!

शायद नीतीश राणा कन्फ्यूज़ हो गए थे.

Advertisement
post-main-image
टॉस के वक्त नीतीश और फाफ (Twitter)

IPL 2023 का नौवां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में RCB ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. हालांकि, टॉस के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख KKR के फै़न्स कन्फ्यूज़ हो जाएंगे! कैप्टन नीतीश राणा ने कहा कि वो एक 19 साल के लड़के को मौका देने वाले हैं. उन्होंने ये भी बताया कि किसे बाहर कर इस प्लेयर को जगह दी गई है. पर जब मैच शुरू हुआ, तब नया लड़का प्लेइंग XI से बाहर था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

#Suyash Sharma

19 साल के सुयश शर्मा के लिए 6 अप्रैल ख़ास होगा. KKR के कैप्टन नीतीश राणा ने टॉस हारने के बाद कहा -

ड्यू फैक्टर को देखते हुए मैं भी पहले बॉलिंग ही करता. अनुकूल (रॉय) की जगह सुयश (शर्मा) को मौका मिला है.

Advertisement

लेग स्पिनर सुयश के लिए ये मौका बहुत ख़ास होगा. क्योंकि अब तक उनका IPL डेब्यू नहीं हुआ है. पर ऐसा हुआ नहीं. KKR ने इसके बाद टीम का औपचारिक ऐलान किया, जिसमें सुयश नहीं थे. हां, उन्हें टीम में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मौका मिल सकता है. सुयश और अनुकूल, दोनों टीम से बाहर हैं. टीम में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है. सुयश और अनुकूल, KKR ने दोनों को इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में रखा है.

क्रिकइंफो के मुताबिक सुयश को कोलकाता की टीम में जगह मिलती, अगर वो चेज़ कर रही होती. पर बैंगलोर ने कोलकाता को बैटिंग करने का न्योता दिया. नीतीश कन्फ्यूज़ हो गए होंगे और उन्होंने टॉस के दौरान गलत प्लेइंग XI बता दी होगी.

वहीं RCB की बात करें तो उन्होंने ने भी एक बदलाव किया है. इंजरी के चलते पेसर रीस टॉपली बाहर हो गए हैं. उनकी जगह डेविड विली को टीम में शामिल किया गया है.

Advertisement

#KKR vs RCB

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
 

वीडियो: प्रभसिमरन सिंह ने जब 161 रन जड़कर तूफान ला दिया था!

Advertisement