The Lallantop

केएल राहुल को साथी खिलाड़ी ने बॉल फेंककर मारी, वजह खराब कप्तानी थी?

पहला ओवर मेडन खेल, खूब ट्रोल हुए, क्या बोले केएल राहुल?

Advertisement
post-main-image
केएल राहुल को साथी प्लेयर के थ्रो से ही लगी चोट (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)

केएल राहुल. लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान. राहुल का बल्ला आजकल ठीक से नहीं चल रहा है. स्ट्राइक रेट के लिए उनकी लगातार आलोचना हो रही है. हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. IPL2023 में लखनऊ अपने पहले छह में से चार मैच जीत चुकी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बुधवार, 19 अप्रैल को लखनऊ ने राजस्थान रॉयल्स को दस रन से हराया. इस जीत के दौरान कप्तान केएल राहुल को चोट भी लग गई थी. उन्हें अपने ही एक साथी के थ्रो से चोट लगी. राहुल ने मैच के बाद इस चोट पर अपने ही मजे लिए. उन्होंने हंसते हुए कहा,

'मुझे अपने ही एक टीममेट के थ्रो से चोट लगी, इसलिए शायद मैं कप्तान के रूप में कुछ गड़बड़ कर रहा हूं.'

Advertisement

राहुल ने अपनी टीम के टोटल पर भी बात की. लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर्स में 154 रन ही बनाए थे. राहुल ने इस बारे में कहा,

'10वें ओवर में हमने जो मैसेज भेजा था वो ये था कि शायद 165 अच्छा स्कोर होगा. इसलिए 160 पर पहुंचने की कोशिश करेंगे. हमने बहुत बड़े स्कोर को टार्गेट नहीं किया था. वो क्वॉलिटी टीम हैं, उनके पास अच्छे बोलर्स हैं. हम शायद 10 रन पीछे रह गए लेकिन गेंद से हमने मामला बराबर कर लिया. यहां ओस नहीं थी और यह दोनों टीम्स के लिए बराबर था.'

राहुल ने इस मैच में पहला ओवर मेडेन खेला था. इस बारे में उन्होंने कहा,

Advertisement

'हम कल यहां आए थे और हमने सोचा था कि 180 का स्कोर सही होगा. जैसे बल्लेबाज उनके पास हैं, हमने 15 रन एक्स्ट्रा बनाने का ही सोचा था. जब बोल्ट ने पहला ओवर फेंका, मैंने और काएल ने बात की और हमने पाया कि गेंद बल्ले पर आ नहीं रही थी. हमने इसका आंकलन सही से किया था लेकिन अगर कुछ और पार्टरनशिप्स हुई होतीं, तो हमारा स्कोर और बड़ा होता.'

राहुल ने मैच के टर्निंग पॉइंट पर भी बात की. उन्होंने कहा,

'सैमसन का रनआउट और लगातार दो विकेट्स गिरने से हमें गेम में वापस आने में मदद मिली. RR के टॉप थ्री सच में बहुत मजबूत हैं और हमारा प्लान उन्हें जल्दी आउट करने का था, और आज यह एक रनआउट के जरिए आया.'

मैच की बात करें तो राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया था. लखनऊ की टीम 20 ओवर्स में 154 रन ही बना पाई. लखनऊ के लिए काएल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए. जबकि केएल राहुल ने 39, निकलस पूरन ने 29 और मार्कस स्टोइनिस ने 21 रन बनाए. राजस्थान के लिए रवि अश्विन ने सबसे ज्यादा दो विकेट निकाले. जबकि ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा और जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिया.

जवाब में राजस्थान की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की. उन्होंने 11.3 ओवर्स में 87 रन बना लिए थे. लेकिन इसी स्कोर पर यशस्वी जायसवाल 44 रन बनाकर आउट हुए. और फिर संजू सैमसन दो रन बनाकर रनआउट हो गए. जबकि इसके कुछ ही गेंद बाद जॉस बटलर भी लौट गए.

शिमरॉन हेटमायर का बल्ला भी इस मैच में शांत रहा. देवदत्त पडिक्कल ने 26 और रियान पराग ने 15 रन बनाए. लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए. राजस्थान 20 ओवर्स में 144 रन ही बना पाई. लखनऊ के लिए आवेश खान ने तीन और मार्कस स्टोइनिस ने दो विकेट निकाले.

वीडियो: धोनी पर CSK बॉलर्स की ये गलती बहुत भारी पड़ने वाली है

Advertisement