शुभमन गिल, पीयूष चावला, अजिंक्य रहाणे और कुलदीप यादव. उन प्लेयर्स में से एक जो कोलकाता नाइट राइडर्स से अलग होने के बाद खूब चमक रहे हैं. फ़ैन्स को लगता होगा कि KKR को इन्हें खोने का ग़म होगा. लेकिन KKR के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO वेंकी मैसूर ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है.
शुभमन गिल को खोने पर KKR के CEO बोले- कोई अफसोस नहीं है!
गिल गुजरात के लिए कमाल किए जा रहे हैं.


एक इवेंट के दौरान वेंकी ने इस मसले पर कहा,
'जब हम देखते हैं कि हमारे द्वारा डेवलप किया गया कोई प्लेयर दूसरी फ्रैंचाइज़ में जाता है और अच्छा करता है, तो हमें खुशी होती है. शुभमन गिल एक उदाहरण हैं.'
गिल IPL2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स में से एक थे. उन्होंने कुल 483 रन बनाए थे. इस सीजन भी वह बेहतरीन फॉर्म में हैं. गिल IPL2023 में अब तक 333 रन बना चुके हैं. इस मामले में वह विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं.
# Shubman Gillजबकि कुलदीप, पीयूष और रहाणे भी अपने-अपनी फ्रैंचाइज़ के लिए कमाल कर रहे हैं. बीते सीजन KKR में बहुत कम मौके पाने वाले रहाणे इस सीजन धोनी के अंडर ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं. मैसूर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,
'ऐसे प्लेयर्स को खोना हमेशा मुश्किल होता है. और जब वो अच्छा करते हैं तो ये चीज और खराब लगती है. कल भी मैं गिल को बोल रहा था कि मुझे तुम्हारी बैटिंग देखकर मजा आ रहा था लेकिन मैं उम्मीद कर रहा था कि तुम हमसे ये मैच ना छीन लो. स्कोर करो, लेकिन मैच हमें जीतने दो.'
वेंकी शनिवार, 29 अप्रैल के मैच का ज़िक्र कर रहे थे. इस मैच में गिल ने 49 रन की पारी खेली. और गुजरात ने कोलकाता को सात विकेट से हराया था. वेंकी ने इस मसले पर IPL के नियमों की भी दुहाई दी. उन्होंने कहा,
'आप लोगों को तो लिमिटेशंस पता हैं. IPL और BCCI ने जो नियम बनाए हैं. 2022 के ऑक्शन में हमें सिर्फ चार प्लेयर्स रखने की अनुमति थी. बहस तो होती ही रहेगी. हमेशा ही आठ या नौ प्लेयर्स होते हैं जिन्हें हम रखना चाहते हैं, और आपको उन्हीं में से चार को सेलेक्ट करना होता है. यह मुश्किल है, लेकिन यही सिस्टम है.
यह सारी टीम्स के साथ होता है. श्रेयस अय्यर दिल्ली के साथ थे और अब हमारे साथ हैं. ऐसे कई उदाहरण हैं. मैं आपको गिना सकता हूं. यह कभी भी अफसोस की बात नहीं होती. और यह फैसला उस वक्त मौजूद जानकारी के मुताबिक लिया गया था. हमें यकीन था कि ये सही फैसले थे, लेकिन कुछ प्लेयर्स को खोना हमेशा मुश्किल होता है.'
बता दें कि KKR ने आंद्रे रसल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को रिटेन किया था.
वीडियो: IPL 2023 के वो 5 प्लेयर्स जिन्हें सब भूल गए थे, अब धमाल मचा रहे हैं!






















