The Lallantop

डबल झटकों ने किया काम खराब, फिर शार्दुल ने बचाई KKR की पारी!

इस जाल में रसल भी फंस गए!

Advertisement
post-main-image
कर्ण और विली (PTI)

IPL 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ. इस मैच में RCB ने टॉस जीत पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इस फैसले को फाफ डू प्लेसी के बोलर्स ने सही साबित किया. दो बॉल में लगातार दो विकेट लेकर. वो भी एक बार नहीं, दो-दो बार. और ये कारनामा विराट की टीम के लिए डेविड विली और कर्ण शर्मा ने किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# David Willey

इस प्लेयर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में मौका तक नहीं मिला था. डेविड विली को RCB ने प्लेइंग XI में तब शामिल किया, जब रीस टॉपली इंजर्ड हो गए. और टीम में आते ही इस प्लेयर ने कमाल कर दिया. KKR की पारी के चौथे ओवर में विली ने लगातार दो विकेट्स झटके. पहले एक शार्प इनस्विंगर से उन्होंने वेंकटेश अय्यर को भापस भेजा. अगली बॉल वो थी, जो हर  लेफ्ट आर्म पेसर को पसंद है. बॉल ऑफ स्ंटप पर गिरी, हल्की सी स्विंग हुई और स्टंप्स चटका दिए. ये ओवर एक डबल विकेट मेडन था.

# Karn Sharma

कोलकाता की पारी के 12वें ओवर में कर्ण शर्मा बॉलिंग कर रहे थे. दूसरी बॉल पर क्रीज़ पर खेल रहे रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की. पर वो शॉट पर कंट्रोल नहीं कर सके. शॉर्ट थर्ड पर आकाश दीप ने एक डाइविंग कैच लिया और 44 बॉल पर 57 रन बनाने के बाद गुरबाज़ को लौटना पड़ा.

Advertisement

अगली बॉल पर 'रलस, मसल' के शोर के बीच आंद्रे रसल बैटिंग करने आए. कर्ण ने फ्लोटेड बॉल ऑफ स्टंप पर डाली. रसल ने बल्ला भांज दिया. पर अच्छे से कनेक्ट नहीं कर सके. लॉन्ग ऑफ पर विराट कोहली खड़े थे. उन्होंने आसान कैच पकड़ा. मैदान में सन्नाटा हो गया था!

#Shardul Thakur

89 रन के स्कोर पर रसल वापस पवेलियन लौट चुके थे. क्रीज़ पर यूटिलिटी प्लेयर रिंकू सिंह के साथ शार्दुल ठाकुर आए. वही शार्दुल, जो पिछले सीज़न तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे. शार्दुल ने कई यूटिलिटी पारियां खेली हैं. पर ईडन गार्डन्स में जो नज़ारा दिखा, वो पहले कभी नहीं देखने को मिला था. कोलकाता नाइट राइडर्स के फै़न्स की मौज हो गई.

शार्दुल ने विकेट्स बचाने के बारे में नहीं सोचा, और बैंगलोर के हर बॉलर की चौतरफा पिटाई की. 20 बॉल में पचासा जड़ते ही शार्दुल ने अपने IPL करियर का पहला पचासा जड़ लिया. IPL 2023 में इससे तेज़ पचासा किसी ने नहीं जड़ा है. इससे पहले जॉस बटलर ने भी 20 बॉल में 50 रन बनाए थे. KKR के लिए नंबर सात या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सिर्फ तीन बल्लेबाज़ों ने पचासा जड़ा था. इसमें रसल के साथ पैट कमिंस और रिद्धिमान साहा का नाम था. शार्दुल का नाम अब इस लिस्ट में एड हो गया है.

Advertisement

# टूर्नामेंट से बाहर RCB का स्टार पेसर

बताते चलें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार पेसर रीस टॉपली टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. टॉपली को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान इंजरी हुई थी. बैंगलोर के कोच संजय बांगर ने जानकारी दी है कि टॉपली IPL 2023 से बाहर हो गए हैं.

#मैच में क्या चल रहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स को मिले इन चार झटकों के बाद ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने टीम के लिए शानदार बैटिंग की. इसके बाद शार्दुल ने 29  बॉल में 68 रन्स बनाए. इस पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे. T20 क्रिकेट में ये शार्दुल का सर्वाधिक स्कोर है. रिंकू सिंह ने भी शानदार बैटिंग करते हुए 33 बॉल में 46 रन जड़ा. कोलकाता ने RCB को 205 रन का टार्गेट दिया है. 
 

वीडियो: सैम करन ने पहले पंजाब को मैच जिताया, फिर अंपायर से बड़ा सवाल कर लिया

Advertisement