The Lallantop

अंपायर की बड़ी चूक से भारत को पांच रन कम मिले?

कगीसो रबाडा ने पंत को ढकेलकर गिरा दिया और इसके बाद भी साउथ अफ्रीका ने रनआउट करने की कोशिश की.

Advertisement
post-main-image
पंत को ढकेलते हुए रबाडा (Courtesy: Hotstar)

भारत और साउथ अफ्रीका का पहला T20 मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीता और इंडिया को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. टॉस के बाद रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ने मेन इन ब्लू को तगड़ी शुरुआत दिलाई. तो हार्दिक और पंता ने शानदार एंड. शुरुआत में रुतु और किशन ने मिलकर पहले छह ओवर में 55 रन बना दिए. जिसके बाद आखिर में पंड्या नॉट-आउट 31 और पंत 29 रन बनाकर लौटे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन भारतीय पारी के दौरान एक ऐसी घटना घटी. जिसपर सब सोच में पड़ गए. किशन और गायकवाड के आउट होने के बाद क्रीज पर श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत की जोड़ी थी. 14वें ओवर की तीसरी बॉल पर कुछ ऐसा हुआ जो क्रिकेट की स्पिरिट के खिलाफ माना जा सकता है. 

आखिर हुआ क्या?

कगीसो रबाडा बोलिंग कर रहे थे. क्रीज पर अय्यर थे. अय्यर ने बॉल को लेग साइड की तरफ खेला. अय्यर और पंत ने रन लेना चाहा. लेकिन रबाडा ने पंत को धक्का देकर गिरा दिया. गलती से नहीं, जान बूझकर. देखने पर तो ऐसा ही लगा. इसके बाद मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे ट्रीस्टन स्टब्स ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर पंत को रनआउट करने की कोशिश की. लेकिन खराब थ्रो के चलते पंत बच गए.

Advertisement

#Cricket's rules about field obstruction 

लेकिन क्या जैंट्लमेन गेम में ये जायज़ है. क्रिकेट की रूलबुक की तरफ देखें तो क्रिकेट का 41.5वां लॉ कहता है कि अंपायर को तय करना होता है कि किसी बल्लेबाज़ को जानबूझकर रोका गया था या फील्डर से गलती हुई थी. अगर अंपायर को लगता है कि ये जानबूझकर किया गया है, तो अंपायर तुरंत उस बॉल को डेड बॉल करार देता है. और जैसा कि आप जानते हैं, डेड बॉल पर कोई भी बैट्समैन आउट नही हो सकता. अंपायर को ये भी निर्णय लेना होता है कि ऑफेंस फिज़िकल, यानि की शारीरिक है या नहीं.

अगर ये शारीरिक ऑफेंस होता है तो गेंदबाज़ी करने वाली टीम पर पांच पॉइंट्स का फाइन भी लग सकता है. यानि की बैटिंग टीम के खाते में पांच रन जोड़ दिए जाते हैं. साथ ही उस गेंद को गिना भी नहीं जाता. अगर बैट्समेन रन दौड़ते हुए गिराया जाता है तो वो रन उस बल्लेबाज़ और टीम के खाते में जोड़ दिया जाता है. इसके बाद क्रीज़ पर दोनों बल्लेबाज़ मिलकर तय करते हैं कि अगली बॉल पर स्ट्राइक कौन लेगा. अंपायर्स को इस बात की सूचना फील्डिंग टीम के अधिकारी और मैच की गवर्निंग बॉडी को देना होता है. ऑफेंस करने वाले प्लेयर पर अलग से फाइन भी लगाया जा सकता है.

मैच में क्या हुआ?

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 211 रन बना लिए हैं. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले तीन ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया है. इसके बाद डेविड मिलर ने शानदार बैटिंग करके साउथ अफ्रीका को मैच जिताया.  

Advertisement

जो रूट के जादुई बल्ले की कहानी

Advertisement