ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर ने भारतीय टीम को कोच करने से मना कर दिया है (Justin Langer KL Rahul India Coach). उनका कहना है कि इस जॉब में बहुत 'प्रेशर ऑर पॉलिटिक्स' है. ये बात जस्टिन ने LSG कप्तान KL राहुल के हवाले से कही है. लैंगर ने बताया कि IPL के दौरान राहुल ने जॉब से जुड़ी मुश्किलों को लेकर उन्हें अच्छी सलाह दी थी.
जस्टिन लैंगर को KL राहुल ने ऐसा भी क्या बोला कि अब टीम इंडिया का कोच नहीं बनना चाहते ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर
Australia के पूर्व कोच Justin Langer ने कहा- मैं KL Rahul से बात कर रहा था और उन्होंने मुझे यहां चल रहे Pressure और Politics के बारे में बताया.

जस्टिन लैंगर ने BBC के साथ एक पॉडकास्ट में कहा,
भारत को कोच करना एक शानदार काम होगा लेकिन फिलहाल ये मेरे लिए नहीं है. मैं ये भी जानता हूं कि ये एक मुश्किल जॉब है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ चार साल तक ये काम करने के बाद मैं कह सकता हूं कि ये थका देने वाला है.
KL राहुल के साथ हुई चैट के बारे जस्टिन ने कहा,
मैं KL राहुल से बात कर रहा था और उन्होंने कहा- अगर आपको लगता है कि IPL टीम में प्रेशर और पॉलिटिक्स होती है तो भारत को कोचिंग देने में वो हजार गुना बढ़ जाता है. मुझे लगता है कि ये एक अच्छी सलाह थी.
बता दें, जस्टिन लैंगर और KL राहुल ने IPL 2024 में लखनऊ टीम के लिए साथ काम किया है. सीजन की शुरुआत में टीम की परफॉर्मेंस अच्छी रही. लेकिन बाद में वो प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई.
पॉडकास्ट के दौरान लैंगर से पूछा कि क्या वो भविष्य में भी कभी टीम इंडिया को कोच नहीं करेंगे. इस पर लैंगर ने कहा- मैं ना नहीं कह सकता.
ये भी पढ़ें- केएल राहुल ही नहीं धोनी के मुद्दे पर भी ट्रोल हो चुके हैं LSG के मालिक संजीव गोयनका
जस्टिन लैंगर ने चार साल तक ऑस्ट्रेलिया की टीम को कोचिंग दी है. उनके अंडर टीम को सैंडपेपर गेट कांड के बाद कठिन दौर से निकलने में मदद मिली. उनके नेतृत्व में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज और टी20 विश्व कप ट्रॉफी भी हासिल की.
जान लें कि जून में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है और बोर्ड इस रोल के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है. मई की शुरुआत में BCCI ने कोच की नौकरी के लिए एप्लीकेशन भी जारी किए थे. BCCI सचिव जय शाह ने कहा था कि बोर्ड विदेशी कोच को भी हायर कर सकता है. इसके बाद से ही कोच के रोल के लिए CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग, दिल्ली कोच रिकी पोंटिंग, जस्टिन लैंगर और टॉम मूडी जैसे नाम चर्चा में आने लगे.
वीडियो: केएल राहुल-संजीव गोयनका वायरल फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स क्या बोले?










