The Lallantop

कोहली से पिटे जोफ्रा, अंग्रेजों ने रोहित में कमी निकाल दी!

रोहित ने जोफ्रा को पिटवाया?

Advertisement
post-main-image
रोहित की कप्तानी ने जोफ्रा को पिटवा दिया? (पीटीआई, ट्विटर)

जोफ्रा आर्चर. IPL में लौटे हैं. और लौटने के बाद जरूर सोच रहे होंगे कि क्यों लौटे हैं. किंग कोहली ने बेचारे का स्वागत ही ऐसा किया है. RCB के खिलाफ़, संडे 2 अप्रैल को हुए मैच से जोफ्रा ने मुंबई के लिए डेब्यू किया. और डेब्यू में ही उन्हें कोहली ने खूब कूटा. इस कुटाई के बाद उनका बचाव होना ही था. हो भी रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारत मामलों के जानकार माइकल वॉन ने मैच के बाद ही ये काम शुरू कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वॉन ने जोफ्रा का बचाव करते हुए रोहित शर्मा की कप्तानी पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. वॉन का मानना है कि RCB के खिलाफ़ रोहित ने एक बड़ा ब्लंडर किया. वॉन का मानना है कि इस मैच में रोहित को जोफ्रा से बोलिंग की शुरुआत करानी चाहिए थी.

मैच के बाद क्रिकबज़ पर हुई चर्चा में वॉन ने कहा,

Advertisement

'मैं हैरान था कि जोफ्रा आर्चर ने चौथा ओवर फेंका. जब आपके पास अपेक्षाकृत छोटा टोटल हो, मैं तो जोफ्रा से पहले दो ओवर्स में से एक फिंकवाता. उन्हें जल्दी विकेट्स चाहिए थे. उन्हें अपने ट्रंप कार्ड के साथ जाना चाहिए था. और अगर ये पहले से प्लान था कि जोफ्रा चौथा और छठा ओवर फेंकेंगे, तो क्रिकेट और खासतौर से T20 क्रिकेट में कई बार आपको अपने पहले के बनाए प्लान के खिलाफ़ भी जाना पड़ता है.'

अपनी तकलीफ आगे बयां करते हुए वॉन ने कहा,

'मुझे नहीं लगता कि जोफ्रा के लिए चीजें आसान रही होंगी. क्योंकि जब वो अपना पहला ओवर करने आए, सामने वाली टीम बिना विकेट खोए 30 रन बना चुकी थी. दोनों बंदे सेट थे, आंखें जमा चुके थे. दो बेहतरीन प्लेयर्स के सेट होने के बाद आपके लिए बोलिंग आसान नहीं होती. मैं सोचता हूं कि उन्हें पहले बोलिंग मिलनी चाहिए थी. जहां वह दोनों या कम से कम एक को आउट करने का प्रयास करते.'

Advertisement

जोफ्रा जी के आंकड़े बताएं तो अपने डेब्यू मैच में उन्होंने चार ओवर्स बोलिंग की. और इन चार ओवर्स में 33 रन दिए. आठ करोड़ में मुंबई से जुड़े जोफ्रा को एक भी विकेट नहीं मिला. बात मैच की करें, तो बैंगलोर ने टॉस जीतकर मुंबई को बैटिंग के लिए बुलाया था.

कप्तान रोहित बहुत कोशिशें करने के बाद 10 गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने एक एंड से बेहतरीन पारी खेल मुंबई को 171 तक पहुंचाया. जवाब में बैंगलोर वाले पहली गेंद से कंट्रोल में दिखे. फाफ डु प्लेसी और विराट कोहली ने मनचाहे अंदाज में रन बनाए. बैंगलोर ने मैच आठ विकेट से जीत लिया.

वीडियो: IPL2023 में भोजपुरी कॉमेंट्री इस कारण कर रहे हैं रवि किशन!

Advertisement