The Lallantop

नॉन स्ट्राइकर एंड पर दिखाए जो रूट के 'जादू' की पोल खुल गई!

जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर कुछ ऐसा 'जादू' दिखाया, जिसने सबको दंग कर दिया.

Advertisement
post-main-image
रूट बने जादूगर! (twitter)

जो रूट (Joe root). न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के इंग्लिश हीरो. रूट ने इस टेस्ट की चौथी इनिंग में कमाल की शतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाई. डेब्यू के बाद सबसे कम समय में 10,000 रन पूरे करने वाले रूट की इस पारी की चर्चा हर ओर हो रही है.

हालांकि इन सबसे इतर जो रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर कुछ ऐसा 'जादू' दिखाया, जिसने सबको दंग कर दिया. इस ''जादू'' का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पिच पर खड़ा रहा बल्ला

दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट की चौथी पारी का है. वीडियो में जो रूट नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हैं. वीडियो में दिखा कि रूट का बल्ला बिना किसी सपोर्ट के खड़ा है. और फिर जब गेंदबाज काइल जेमिसन गेंद डालते हैं, उसी वक्त रूट थॉर के हथौड़े की तरह अपना बल्ला उठा लेते हैं. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए.

लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर आते ही ये वीडियो जंगल के आग की तरह वायरल हो गया. फै़न्स ने इसको शेयर करते हुए काफी मजेदार रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा,
 

Advertisement

‘इंग्लैंड क्रिकेट के 'जादू'गर अपने जादुई NB बल्ले से क्रिकेट की दुनिया में 'जादू' बिखेर रहे हैं’

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा,

‘मुझे पता था कि जो रूट प्रतिभाशाली है. लेकिन ये नहीं पता था कि वो 'जादू'गर भी हैं. ये क्या 'जादू' है?’

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा,

‘क्या सचमुच बैट अपने आप खड़ा है या रूट कोई 'जादू' दिखा रहे हैं?’

हालांकि इस पूरे 'जादू' के पीछे का खेल ये है कि रूट के बल्ले का निचला हिस्सा एकदम फ्लैट है. नॉर्मल बल्लों की तरह उसमें कर्व नहीं है. और इसीलिए यह खड़ा रह गया.

जो रूट का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की चौथी पारी में 115 रनों की शतकीय पारी के दौरान रूट ने बड़ा मुकाम हासिल किया. क्रिकेट के इतिहास में डेब्यू के बाद 10,000 रन तक पहुंचने में रूट ने सबसे कम समय लगाया है. उन्होंने महज नौ साल 171 दिन में ही 10,000 रन बना दिए. उनके बाद इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक का नंबर आता है. कुक को ये मुकाम हासिल करने में 10 साल, 87 दिन लगे थे.

उमरान मलिक की गेंदबाजी पर शाहीन शाह अफरीदी ने क्या टिप्पणी कर दी?

Advertisement