The Lallantop

रणजी फाइनल में जम्मू-कश्मीर के कप्तान ने की ऐसी हरकत, BCCI को लेना पड़ा सख्त एक्शन

दिन का खेल खत्म होने के बाद अंपायर ने पारस डोगरा पर सख्त एक्शन लिया. हेड बट्टिंग के लिए उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. पारस डोगरा के पास सजा मानने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.

Advertisement
post-main-image
पारस डोगरा की कप्तानी में जम्मू कश्मीर पहली बार फाइनल में पहुंचा है. (Photo-PTI)

रणजी ट्रॉफी 2026 (Ranji Trophy ) के फाइनल में खिलाड़ियों के बीच काफी गर्मा-गर्मी हो गई. मामला इतना बढ़ गया है कि जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने कर्नाटक के खिलाड़ी केवी अनीश को हेड बट (हेलमेट से टक्कर मारना) दे दिया. इसके बाद, पहले मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और फिर कप्तान देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने अंपायर्स से इसकी शिकायत की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पारस ने अनीश को मारा सिर

यह मामला जम्मू और कश्मीर की पारी के 101वें ओवर का है. डोगरा ने गली फील्डर के बगल से चौका जमाया. इसी के बाद, अनीश और डोगरा के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई. स्टंप माइक पर आवाजें आ रही थीं. उसी से पता चला कि डोगरा ने अपना सिर अनीश के सीने पर मारा. जैसे ही कैमरा खिलाड़ी पर गया तो दिखा कि मयंक अग्रवाल ने बीच में आकर पारस डोगरा को पीछे किया.

इसके बाद, अंपायर मैदान पर आए और उन्होंने खिलाड़ियों को पीछे किया. लेकिन, मामला यहां शांत नहीं हुआ. मयंक अग्रवाल के साथ-साथ केएल राहुल की भी पारस डोगरा से बहस हुई. कर्नाकट के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने जाकर अंपायर से बात की. इस ओवर के बाद डोगरा ने अनीश से माफी मांगी, लेकिन अनीश माने नहीं.

Advertisement
पारस पर लगा जुर्माना

दिन का खेल खत्म होने के बाद अंपायर ने पारस डोगरा पर सख्त एक्शन लिया. हेड बट्टिंग के लिए उनपर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. पारस डोगरा के पास सजा मानने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है.

मैच के दौरान इसी तरह की एक और घटना हुई. कर्नाटक के पेस विजयकुमार विशक गेंदबाजी कर रहे थे. इसी दौरान जम्मू और कश्मीर के कन्हैया वाधावन के साथ उनकी लड़ाई हुई. वाधावन जब भागकर रन ले रहे थे तब उनकी विजयकुमार से टक्कर हो गई थी. इस बार भी अंपायर को ही बीच में आना पड़ा. खिलाड़‍ियों का अग्रेशन कहीं न कहीं न दिखा रहा था कि दांव पर रणजी ट्रॉफी का खिताब है.

Advertisement
मैच का हाल

मैच की बात करें तो, रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन स्टंप तक छह विकेट पर 527 रन बना लिए. डोगरा के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वाधावन (70), साहिल लोत्रा ​​(नाबाद 57 रन) सभी ने अच्छा योगदान दिया जिससे कर्नाटक के गेंदबाजों के लिए यह दिन मुश्किल रहा जिसमें सिर्फ प्रसिद्ध कृष्णा (29 ओवर में 90 रन देकर तीन विकेट) ही प्रभाव डाल सके. 

ये भी पढ़ें : जिंबाब्वे के ख‍िलाफ मैच से पहले आई गुड न्यूज, टीम इंडिया में लौटेगा धाकड़ फिनिशर 

जम्मू के लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि शतक लगाने वाले शुभम पुंडीर (247 गेंद में 121 रन) जल्दी आउट हो गए. विद्याधर पाटिल (104 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर पुंडीर की एक फ्लिक सीधे अनीश के हाथों में समां गई, जिससे 124 रन की साझेदारी खत्म हुई. पुंडीर ने पारी में 12 चौके और दो छक्के जड़े थे. पहले दिन अर्धशतक जड़ने वाले अब्दुल समद (61) प्रसिद्ध की गेंद पर आउट हुए. 

जम्मू कश्मीर का स्कोर चार विकेट पर 307 रन था, तब अनुभवी बल्लेबाज डोगरा और वाधावन ने मिलकर 32 ओवर में 110 रन की भागीदारी की. डोगरा ने 166 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में आठ चौके लगाए जबकि वाधावन ने 109 गेंद खेलकर नौ चौके लगाए. वाधावन कुछ देर में शेट्टी की गेंद पर स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए.

वीडियो: पाकिस्तान के टी 20 विश्व कप सेमी फाइनल में पहुंचने के चांस कितने हैं?

Advertisement